गृह कर में राहत देने पर नामित पार्षदों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर महापौर का किया अभिनंदन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गृह कर में राहत देने की ऐतिहासिक घोषणा पर जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों में हर्ष का माहौल है। इस जनहितकारी निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया गया।
इसी क्रम में गाजियाबाद की महापौर एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुनीता दयाल का नामित पार्षदों द्वारा अभिनंदन कर इस महत्वपूर्ण निर्णय पर बधाई दी गई। बधाई के दौरान नामित पार्षद प्रदीप चौधरी, सरदार पम्मी, मधुकर त्यागी, सुमन जाटव, अंकुश अरोड़ा तथा राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि गृह कर में राहत का यह निर्णय आम जनता को बड़ी आर्थिक राहत प्रदान करेगा और शहर के विकास के साथ-साथ नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को जनभावनाओं के अनुरूप और सराहनीय बताया। महापौर श्रीमती सुनीता दयाल जी ने गाजियाबाद की सम्मानित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम गाजियाबाद शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, बेहतर आधारभूत सुविधाओं और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
महापौर ने नागरिकों से अपील की कि वे नगर निगम के साथ सहयोग करते हुए शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित से जुड़े सभी मुद्दों को प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाएगा और विकास कार्यों को गति दी जाएगी। अंत में सभी नामित पार्षदों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी निर्णय भविष्य में भी प्रदेश के विकास को नई दिशा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *