
गाजियाबाद। कंपोजिट विद्यालय सुल्तानपुर में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत विद्यालय के बच्चे एवं समस्त स्टाफ ने स्कूल चलो अभियान में प्रतिभाग किया। इसके अंतर्गत गांव में रैली निकाली एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार के द्वारा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई एवं नारी सशक्तिकरण के बारे में सहायक अध्यापक मनोरमा व सहायक अध्यापक गीता के द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा नवीन नामांकन लेने वाले बच्चों को विद्यालय में किट दी गई। इस कार्यक्रम में मनोरमा, गीता, देवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव शर्मा आदि सभी का विशेष सहयोग रहा।

