गांव-वार्ड चलो, बूथ चलो अभियान को लेकर पार्षद के कार्यालय पर हुई बैठक

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में एवं मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा की अध्यक्षता में वार्ड 83 की पार्षद कविता प्रवीण भाटी के कार्यालय पर गांव-वार्ड चलो, बूथ चलो अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में महानगर उपाध्यक्ष प्रीति चंद्रा राय ने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों, योजनाओं एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आलोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय होकर संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना है तथा गांव-वार्ड चलो, बूथ चलो अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करना है।
कार्यक्रम में पार्षद कविता प्रवीन भाटी ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड के प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया तथा बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि गांव-वार्ड चलो, बूथ चलो अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर के.डी. शर्मा, जयकृत कसाना, डी.एन. सिंह, मदन मास्टर, पवन मुरारका, प्रवीन शर्मा, वीर सिंह चौधरी, मदनपाल शर्मा, योगेन्द्र त्यागी, दीपक ठाकुर, प्रथम शर्मा, बाबू गुप्ता, रविंद्र कोहली, नरेश चौहान, सुनील कुमार, मनोज शर्मा, संजीव खारी, जे.पी. कोठियाल, डॉ.अनिल शर्मा, हर्ष मिश्रा, राजू, राधेश्याम, इन्द्र शर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *