गाजियाबाद। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नन्द किशोर कलाल के नेतृत्व में शहर के नियोजित विकास, आधुनिक अवसंरचना, पर्यावरण संरक्षण, खेल सुविधाओं के विस्तार तथा निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण एवं दूरगामी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के माध्यम से गाजियाबाद को एक आधुनिक, हरित एवं सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हरनंदीपुरम आवासीय योजना में भूमि क्रय की प्रक्रिया तेज 79 हेक्टेयर भूमि क्रय, 130 हेक्टेयर की सहमति प्राप्त व क्रय की प्रक्रिया में। योजना के लिए कंसल्टेंट का चयन, संशोधित शीघ्र प्रस्तुत की जाएगी।
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत 400 करोड़ की धनराशि प्राप्त तथा वर्तमान तक योजना पर कुल लगभग रू0 440 करोड़ व्यय किया जा चुका है। राजनगर एक्सटेंशन में जोनल सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर। राजनगर एक्सटेंशन में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने का निर्णय। स्टेडियम के आसपास एरोसिटी थीम आधारित एकीकृत टाउनशिप विकसित होगी। हिंडन नदी तटबंध परियोजना से बाढ़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को मजबूती। शहर में थीम आधारित पार्कों का विकास। सिटी फॉरेस्ट पार्क का पुनर्विकास (55 करोड़)। शहर के प्रमुख गोल चक्करों का ग्रीनलैंड थीम पर सौंदर्यीकरण। मधुबन बापूधाम योजना में पार्कों और आवासीय भवनों के अनुरक्षण हेतु टेंडर। गाजियाबाद एवं एनसीआर क्षेत्र के नागरिकों को आधुनिक एवं सुनियोजित आवासीय विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा हरनंदीपुरम आवासीय योजना विकसित की जा रही है। इस योजना को मई 2025 में प्राधिकरण की 169वीं बोर्ड बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई थी। योजना के प्रथम चरण में लगभग 76 हेक्टेयर भूमि किसानों से सहमति के आधार पर क्रय की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त लगभग 128 हेक्टेयर भूमि के लिए किसानों से सहमति प्राप्त हो चुकी है तथा क्रय प्रक्रिया प्रचलित है। योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए कंसल्टेंट का चयन किया जा चुका है। कंसल्टेंट द्वारा योजना के संबंध में दो बार प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया जा चुका है। प्राधिकरण द्वारा दिए गए सुझावों को सम्मिलित करते हुए संशोधित प्रस्ताव पुन: प्रस्तुत किया जाएगा और अंतिम क्च्त् शीघ्र प्रस्तुत की जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत 400 करोड़ की धनराशि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण को प्राप्त हो चुकी है, जिससे योजना के प्रारंभिक विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में जोनल प्लान के अंतर्गत कई प्रमुख मार्गों का निर्माण प्रगति पर है। जोनल रोड (24 मीटर) लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण, मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश। जोनल रोड (18 मीटर) लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण, कार्यदायी संस्था को गति बढ़ाने के दिए गए निर्देश।
जोनल रोड (45 मीटर) गौड़ कैस्केड सोसायटी से मेरठ रोड कनेक्टिविटी, जून 2026 तक का लक्ष्य दिया गया है। जोनल रोड (30 मीटर) एमजी घरौंदा सोसायटी से भट्टा नंबर-5 तक निर्माण कार्य प्रगति पर। इसके अतिरिक्त आउटर रिंग रोड से जुड़ने वाले मार्गों के समग्र विकास के लिए विस्तृत प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है।
राजनगर एक्सटेंशन के ग्राम मोरटी एवं अटौर में लगभग 31 एकड़ क्षेत्रफल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रिकेट स्टेडियम विकसित करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। 55,000 दर्शकों की बैठने की क्षमता, अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच, दर्शक दीघार्एँ एवं कॉरपोरेट बॉक्स, मीडिया सेंटर व आधुनिक खेल सुविधाएँ होंगी। यह परियोजना उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सहयोग से विकसित की जाएगी। इसकी अनुमानित लागत लगभग 450 करोड़ है। प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम के आसपास एरोसिटी थीम आधारित आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएगी। उच्च स्तरीय आवासीय परिसर, वाणिज्यिक कॉम्प्लेक्स, होटल एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र, रिटेल एवं शॉपिंग जोन खेल अकादमी, संस्थागत क्षेत्र, मल्टीलेवल पार्किंग, स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन पर फोकस रहेगा। यह परियोजना निवेश आकर्षित करने और रोजगार सृजन में सहायक सिद्ध होगी। गाजियाबाद में बाढ़ नियंत्रण एवं नदी तट संरक्षण के उद्देश्य से हिंडन नदी के किनारे तटबंध निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत, नदी तटों का संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण, तटीय क्षेत्रों में जलभराव से राहत नदी किनारे संपर्क मार्ग का विकास, दीर्घकालिक दृष्टि से नदी किनारे रिवरफ्रंट आधारित सार्वजनिक गतिविधियों एवं हरित विकास की संभावनाओं को भी विकसित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हरित गाजियाबाद की अवधारणा के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में पार्क विकसित किए जा रहे हैं।
रामायण थीम पार्क (कोयल एन्कलेव) पर 26.26 करोड़ की लागत आएगी। संस्कृति दर्शन पार्क (इंदिरापुरम) पर 16 करोड़ खर्च होंगे। विकसित भारत पार्क (मधुबन बापूधाम) पर 45 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क (राजेंद्र नगर) पर 53 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सिटी फॉरेस्ट पार्क का पुनर्विकास किया जाएगा। लगभग 143 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित सिटी फॉरेस्ट पार्क का लगभग 55 करोड़ की लागत से पुनर्विकास प्रस्तावित है। इसमें एडवेंचर जोन, वॉटर एक्टिविटी, जंगल स्टे, डायनासोर पार्क, फिशिंग जोन, हॉर्स राइडिंग, मेडिटेशन जोन और वॉटरफॉल जैसी सुविधाएँ विकसित की जाएंगी।
शहर के प्रमुख गोल चक्करों का ग्रीनलैंड थीम पर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिससे शहर की सुंदरता और ट्रैफिक प्रबंधन दोनों में सुधार होगा। प्रथम चरण में 5 गोल चक्करों का पुनर्विकास किया जाएगा।
डीपीएस चौराहे से लीलावती चौराहा, दोनो चौराहों का सौन्दर्यीकरण एवं इनके मध्य स्थित लगभग 800 मीटर मार्ग को मॉडल रोड़ के रूप में विकसित किये जाने का कार्य किया जाएगा। हापुड़ चुंगी से डायमण्ड कट तक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तथा डायमण्ड कट को सिग्नल फ्री किये जाने का कार्य। मधुबन बापूधाम योजना में स्थित राउण्ड अबाउट के सौन्दर्यीकरण का कार्य। मधुबन बापूधाम योजना स्थित बुनकर मार्ट चौराहे पर रोटरी का निर्माण, रिवर हाईटस चौराह, राजनगर एक्सटेशन का सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण, होली चाईल्ड चौराहा, नेहरूनगर का सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण।
हापुड़ तिराहा (ठाकुरद्वारा तिराहा), हापुड़ रोड का सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण। हिन्ट चौक, राजनगर का सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण किया जाएगा। अजनारा चौराहा, राजनगर एक्सटेंशन का सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण
सेठ मुकन्दलाल चौराहे को सिग्नल फ्री किये जाने का कार्य। प्राधिकरण द्वारा निर्मित ऐलिवेटेड रोड़ पर इन्दिरापुरम से दिल्ली तथा दिल्ली से वसुन्धरा जाने हेतु स्लिप रोड़ का निर्माण कार्य होगा जिस पर लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 9 पार्कों का निर्माण/उच्चीकरण पर 112.29 लाख, पॉकेट-ठ के 2 पार्कों का निर्माण/उच्चीकरण पर 80.85 लाख रुपए खर्च होंगे। 1504 भवनों का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा जिन पर 143.60 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
5024 म्ॅै भवनों का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा जिन पर 364.83 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। कोयल एन्क्लेव योजना लोनी, गाजियाबाद में 10 एमवीए सबस्टेशन का निर्माण कार्य 203.40 लाख रुपए से कराया जाएगा।
मधुबन बापूधाम योजना के औद्योगिक पॉकेट में स्थित शहीद स्मारक पार्क में ओपन एयर थियेटर का निर्माण कार्य-109.88 लाख। कोयल एन्क्लेव योजनान्तर्गत आन्तरिक सड़कों के सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ निर्माण, डिवाईडर एवं नालियों की मरम्मत का कार्य-434.05 लाख। मधुबन बापूधाम योजना हेतु हापुड़ रोड़ से पहुंच मार्ग(एनडीआरएफ रोड़) का समग्र विकास कार्य-919.44 लाख। मधुबन बापूधाम योजना के निकट गोविन्दपुरम से बुनकर मार्ट तक 30 मीटर चौड़ी सड़क के सुदृढ़ीकरण/सौन्दर्यीकरण का कार्य-1202.02 लाख से होगा। मधुबन बापूधाम योजना के पॉकेट-ए का विकास कार्य-5951.52 लाख रुपए खर्च होंगे। मधुबन बापूधाम पॉकेट ई व एफ में पूर्व निर्मित दुर्बल आय वर्ग हेतु 5024 भवनों के अनुरक्षण का कार्य-364.83 लाख। इन्दप्रस्थ आवासीय योजना के ब्लॉक-डी के अन्तर्गत 34 भूखण्डो का बाहय वि़द्युतीकरण तथा प्रकाश व्यवस्था का कार्य-7.57 लाख, कोयल एन्क्लेव योजना में मेन एवं आन्तरिक सीवर लाइन तथा मेनहोल की सफाई का कार्य 15.86 लाख, इसके अतिरिक्त लगभग 100 करोड़ से अधिक धनराशि के कार्य वर्तमान में संचालित एवं प्रक्रियाधीन है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल प्रस्तावित आय 3,49,640 लाख
तो कुल प्रस्तावित व्यय 3,28,700 लाख रुपए है।

