बाबा साहेब की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्जवलन कर किया कार्यक्रम सम्पन्न

  • बाबा साहब की नीतियों पर चल रहा है भारत: महापौर

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संजय नगर सेक्टर-23 स्थित मैत्रेय बुद्ध विहार में स्वच्छता अभियान एवं दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर सुनीता दयाल ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की तथा बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महापौर श्रीमती सुनीता दयाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हमें सामाजिक समरसता, समानता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों पर चलते हुए हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। स्वच्छता अभियान के माध्यम से हम न केवल अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में भी योगदान देते हैं। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया एवं भाजपा के 9 वर्ष पूर्ण होने पर योजनाओं की पुस्तक भी वितरण की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रीति चंद्रा, मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, पार्षद प्रदीप चौधरी, पार्षद पप्पू नागर, राजकुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राजनाथ राम, अभिजीत मुखर्जी महामंत्री, कार्यक्रम संयोजक विजय कोरी, अनिल अरोड़ा, रोहित गौतम, जितेंद्र सिंह, अमित प्रजापति, राकेश चौधरी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संयोजन भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *