भूडगढ़ी डासना में विकसित की जा रही अवैध कालोनी को प्राधिकरण ने किया ध्वस्त

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में प्रभारी प्रवर्तन जोन-05 के नेतृत्व में वाद संख्या-जी.डी.ए./अ.नि./2025/0004504 में वादी किशन त्यागी, नौशाद अली एवं महराज आदि द्वारा खसरा संख्या-2575 व 2657 ग्राम भूडगढ़ी रोड डासना गाजियाबाद पर लगभग 6000 वर्ग मीटर भूमि क्षेत्रफल में एवं वाद संख्या-जी.डी.ए./अ.नि./2025/0004645 में वादी हाजी यूसुफ इमरान, फैजल आदि द्वारा गंगा पेपर मिल के पीछे भूडगढ़ी डासना पर लगभग 6000 वर्ग मीटर भूमि पर कच्ची सड़कों का निर्माण एवं चिनाई कार्य करके प्लाटिंग काटी जा रही है। उक्त के विरूद्व ध्वस्तीकरण आदेश के अनुपालन में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सड़क, बाउन्ड्रीवॉल, साईट आॅफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान कोलोनाईजर/निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, लेकिन पुलिस व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अनाधिकृत रूप से किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थल पर सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, प्रवर्तन जोन-5 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ता उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *