नगर निगम ने जनता के साथ एक बार फिर से किया धोखा : सत्येंद्र यादव

गाजियाबाद। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) ने घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर निगम द्वारा बढ़ाई गई टैक्स दरों में कटौती को जनता के साथ धोखा बताया, सुभास पार्टी आज से नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में भारी वृद्धि के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत करने जा रही थी लेकिन ठीक 1 दिन पहले शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें बड़ी हुई टैक्स दरों में राहत देने की बात की गई, सुभाषवादी पार्टी ने इसे जनता के साथ बड़ा धोखा बताया। सरदार भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सुभाषवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कहा कि नगर निगम गृहकरो की दरों में जो बढ़ोतरी की थी वह बहुत ज्यादा थी अब जब गृहकरो की दरों में कटौती की घोषणा की गई है यह ऊंट के मुंह में जीरे के समान है पहले की दरों में लगभग चार गुना वृद्धि की गई थी अब सिर्फ 10 से 20% की कटौती की गई है जो जनता के साथ बड़ा धोखा है सुभाषवादी पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी नगर निगम को बढ़ी हुई पूरी दरें वापस लेनी होगी
इस अवसर पर बोलते हुए गृह कर संघर्ष समिति गाजियाबाद के संयोजक प्रीतम लाल जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जो की काफी समय से इस लड़ाई को लड़ रहे हैं ने नगर निगम के इस फैसले को ढोंग बताया, उन्होंने कहा कि मेयर ने उनसे बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की बात कही थी,लेकिन उनका ये आश्वासन झूठ निकला, नगर निगम ने लोगों की आंखों में धूल झोंकने की नाकाम कोशिश की है, जनता अब समझदार हो चुकी है, वो इनके झांसे में नहीं आयेगी, नगर निगम के इस निर्णय को हम अस्वीकार करते हैं और इस आन्दोलन में और तेजी लायी जायेगी, ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक पूरी बढ़ोतरी वापिस नहीं ली जाती
इसके बाद पार्षद धीरेंद्र यादव बिल्लू ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने पार्षद रहते गृह कर के दर में बढ़ोतरी का विरोध किया था और और इस्तीफा दे दिया था नगर निगम में इस समय कुछ भी सही नहीं चल रहा है नगर निगम मनमाने फैसला ले रहा है और जनता को इन फैसलों को झेलना पड़ रहा है हम नगर निगम के मनमाने फैसलों का घोर विरोध करते हैं और सुभाषवादी पार्टी के साथ इस आंदोलन को जारी रखेंगे
अंत में पार्टी के महानगर अध्यक्ष पवन सक्सेना ने आए हुए सभी लोगों को धन्यवाद दिया और राष्ट्रगान गाकर सभा की समाप्ति की घोषणा की
इस अवसर पर सत्येन्द्र यादव, मनोज शर्मा, अनिल सिन्हा, गोपाल सिंह, पवन सक्सेना, विनोद अकेला, कमल यादव, डीसी माथुर, धीरेंद्र सिंह भदोरिया, दीपक वर्मा, राजेंद्र यादव, रणजीत शर्मा, संजय श्रीवास्तव, राजकुमारी यादव, आरती, प्रियंका, मनीषा, कविता, निर्मला, रविता, मुनेश, साक्षा यादव, सुदर्शन, रामदेव, आर्यन, सूरज, कार्तिक, सुनील, पिंटू, शशि, विशाल गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, अमित गोयल प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, भानू, प्रीतम लाल, कनिष्क यादव, विनोद शर्मा, जग्गू प्रधान, पम्मी शर्मा, भूसी बजाज, रोहित भाटी, अमित यादव, वैभव त्यागी, पिंकू राजपूत, मनोज सिंघल, चेतन शर्मा, अमित गोयल, वेद प्रकाश, सुधीर शर्मा समेत सेंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *