मानदेय बढ़ने पर शिक्षामित्रों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री का जताया आभार

मुरादनगर। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाए जाने के फैसले के बाद शिक्षा मित्रों में खुशी की लहर है। शिक्षा मित्रों का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 18000 सरकार ने किया है। शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया है और कहा है कि शिक्षा मित्रों के जीवन स्तर पर कुछ हद तक सुधार होगा।
आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला मंत्री और मुरादनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर गौतम ने एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह कदम उठाकर शिक्षामित्रों के प्रति एक सकारात्मक संदेश दिया है। श्री गौतम का कहना है कि महंगाई के इस युग में भी अध्यापकों के बराबर काम करते हुए भी शिक्षामित्रों को केवल 10000 मानदेय के रूप में मिल रहे थे, शिक्षामित्र अपना मानदेय बढ़ाने के लिए लगातार अपनी लड़ाई लड़ रहे थे। शिक्षामित्रों की मांग थी कि उनका मानदेय कम से कम 25000 रुपये प्रति माह किया जाये। मानदेय की राशि बढ़ाकर 18000 रुपए प्रति माह किए जाने पर शिक्षामित्रों को किसी हद तक आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिल सकेगा। आभार प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से संगठन के जिला अध्यक्ष रिजवान राणा, दुष्यंत कुमार, राजेश त्यागी, ऋषिपाल, रविंद्र कसाना, दीपक कौशिक, देवेंद्र सिंह, रजनी चौधरी, ममता चौधरी, सुबोध कसाना, अशोक बंसल, पंकज त्यागी, अजय शर्मा, विनय जाटव, कमल जाटव, गीता त्यागी, जितेंद्र त्यागी, रेखा रानी, मोहित शर्मा, विमला लोहिया, सोनिका, मीनाक्षी, अंजू, ममता जाटव, सविता त्यागी, रचना त्यागी, मनोज त्यागी, रूपल चौधरी, अनुराधा यादव, सीमा यादव, रीता त्यागी आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *