एचआरआईटी विश्वविद्यालय में वृहद रोजगार मेले का हुआ सफल आयोजन

गाजियाबाद। जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजियाबाद, एवं एचआरआईटी विश्वविद्यालय, के संयुक्त तत्वाधान में एचआरआईटी विश्वविद्यालय के परिसर में एक वृहद रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार सुनील कुमार शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि अनिल अग्रवाल, कुलाधिपति, एचआरआईटी विश्वविद्यालय गाजियाबाद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके वृहद रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि श्री सुनील कुमार शर्मा, माननीय कैबिनेट मंत्री सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभ्यर्थियों को मंच से संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सूचना एवं कांति के क्षेत्र में नई-नई तकनीकों, एआई टूल्स, मशीन लर्निंग इत्यादि के विकास के माध्यम से देश के मानव संसाधन को तकनीक अनुरूप कौशल युक्त बनाना पडेगा। वर्तमान समय में वैश्वीकरण के कारण देश विदेश की अर्थव्यवस्थाओं, संस्कृतियों, तकनीकों एवं समाजों का आपस में जुड़ाव हो गया है। अभ्यर्थी विभिन्न देशों की भाषाओं को सीखकर विदेशों में नौकरी प्राप्त करके अपने जीवन स्तर को ऊँचा उठा सकता है। अनिल अग्रवाल, कुलाधिपति, एचआरआईटी विश्वविद्यालय ने अपने संबोधन में कहा कि देश को सन 2047 तक विकसित बनाने के लिए वर्तमान के मनाव संसाधन को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अनुरूप अपने आपको कुशल बनाना पडेगा। दिव्या त्रिपाठी, जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत देश विदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियों में अभ्यर्थियों को करियर ओरियन्टेड नौकरी हेतु अवसरों को रोजगार मेले के माध्यम से उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इस हेतु विभाग निरन्तर प्रयास कर रहा है।
वृहद रोजगार मेले में टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल क्षेत्र से सम्बन्धित प्रमुख कम्पनियों में हमदर्द, आईटीसी, प्रोपशॉप, डॉ रेड्डी, शाही एक्सपोर्ट, टेक महिन्द्रा, यामहा इण्डिया, सुब्रोस, श्रीराम रिग्स एण्ड पिस्टन, मैकडोनल्ड इत्यादि 80 कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का साक्षत्कार एवं लिखित परीक्षा के आधार पर चयन प्रकिया को किया गया। रोजगार मेले में लगभग 2010 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमे से लगभग 873 अभ्यथियों को कम्पनियों ने शॉर्टलिस्ट / चयनित किया। वृहद रोजगार मेले में 12000 प्रतिमास से लेकर 4 लाख वार्षिक पैकेज विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्या त्रिपाठी, जिला सेवायोजन अधिकारी, एवं अंजुल अग्रवाल, प्रो चासंलर, एचआरआईटी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। जिला सेवायोजयन कार्यालय, गाजियाबाद एवं एचआरआईटी विश्वविद्यालय गाजियाबाद द्वारा वृहद रोजगार मेले की व्यवस्था का सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *