- देशभक्ति से लेकर संस्कृति तक दिखा उत्साह




गाजियाबाद। एसजी शिखर हाइट्स सोसाइटी, सिद्धार्थ विहार में स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के अवसर पर देशभक्ति, सांस्कृतिक विविधता, महिला प्रतिभा और सामुदायिक एकता से परिपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों आयोजनों में सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रीय पर्व और पारंपरिक उत्सव की खुशियों को साझा किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ । रेजीडेंटस ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगे को नमन किया और देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनिर्माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता एवं लेमन रेस का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। बच्चों एवं सोसाइटी के प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया। पूरे परिसर में तिरंगे की शान, देशभक्ति के गीतों और बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उत्साह और गौरव से भर दिया। वहीं, हरियाली तीज 2026 के अवसर पर सोसाइटी में महिलाओं के लिए विशेष रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ ढोल, तिलक एवं पारंपरिक स्वागत के साथ हुआ। इसके बाद एकल एवं समूह नृत्य, गायन, कविता एवं शायरी जैसी प्रस्तुतियों ने शाम को जीवंत बना दिया। विभिन्न महिला समूहों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। हरियाली तीज समारोह का विशेष आकर्षण मिसेज तीज 2026 रैंप वॉक और सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता रहा । प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों में आत्मविश्वास, गरिमा और खूबसूरती के साथ रैंप पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ परिधान, हेयरस्टाइल, मेकअप, आत्मविश्वास और वॉक सहित विभिन्न श्रेणियों में विशेष उपाधियों के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। मनोरंजक खेलों और सरप्राइज गतिविधियों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग को और बढ़ाया। दोनों आयोजनों ने राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, प्रतिभा और सामुदायिक एकजुटता का खूबसूरत संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना और हरियाली तीज के माध्यम से भारतीय परंपराओं एवं संस्कृति का उत्सव, दोनों ने मिलकर एसजी शिखर हाइट्स को उत्साह और उल्लास से भर दिया। सोसाइटी के निवासियों ने दोनों आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए इन्हें सफल बनाया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन त्योहारों और राष्ट्रीय पर्व को यादगार बनाने के साथ-साथ समुदाय के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने, प्रतिभाओं को मंच देने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

