10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान पहुंचा मुरादनगर

मुरादनगर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कैलाशपुर, गोविंदपुरम सेवा केंद्र द्वारा हंस इंटर कॉलेज, मुरादनगर एवं किसान नेशनल इंटर कॉलेज मुरादनगर में सैकड़ों विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गई l
संस्था का लक्ष्य है 6 अगस्त से 20 अगस्त तक पूरे भारत में 10 करोड लोगों को नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराकर उन्हें इस बुराई से बाहर निकलना है l इस अवसर पर गोविंदपुरम सेवा केंद्र की प्रमुख प्रशासिका बीके उर्मिला दीदी ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में बहुत तेजी से आती जा रही है इस नशे की बीमारी से बाहर निकलने का सबसे शक्तिशाली साधन है राजयोग मेडिटेशन और आध्यात्मिक ज्ञान l
अभी तक पिछले 5 वर्षों में लगभग 4 करोड लोगों तक यह नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश ब्रह्माकुमारीज ने पहुंचाया है और लगभग 15 लाख लोगों को नशा मुक्त किया गया है l
आगे भी इस जन जागरण को जारी रखा जाएगा और भारत की युवा पीढ़ी को सशक्त करने का कार्य किया जाएगा l
बी के संदीप भाई ने नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई एवं छात्रों को जागरूक किया समझाया कि जब तक युवा पीढ़ी इस नशे की लत से बाहर नहीं आएगी , सशक्त नहीं बनेगी तब तक भारत विकसित भारत नहीं बन सकता l इसलिये ब्रह्माकुमारी संस्था कई दशकों से नशे की बुराई पर कार्य कर रही है l
इस अवसर बी के संदीप चौहान भाई ने भी अपना स्वयं का राजयोग द्वारा नशा मुक्ति का अनुभव साझा करते हुए बताया कि आज नशा केवल शराब, सिगरेट, ड्रग्स का ही नहीं अभी नए तरह के नशे समाज में आ चुके है जैसे मोबाइल एडिक्शन , गेमिंग एडिक्शन, सोशल मिडिया एडिक्शन हमें इन नसों से भी बचना है उन्होंने बताया यह अभियान युवा शक्ति को जगाने का अभियान है, श्रेष्ठ भारत विकसित भारत बनाने का अभियान है, आत्म सम्मान जगाने का अभियान है l
युवा भारत का भविष्य हमारे युवा मजबूत तो देश मजबूत ,युवा नशे से दूर तो परिवार सुरक्षित, परिवार सुरक्षित तो समाज सुरक्षित l
हमें नो एडिक्शन ही नहीं बल्कि यस टू बेटर लाइफ भी कहना है l
इस इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल राजवीर सिंह (किसान नेशनल इंटर कॉलेज ) एवं प्रिंसिपल श्री विनोद कुमार (श्री हंस इंटर कॉलेज )ने इस अभियान की बहुत सराहना की और ब्रह्मा कुमारीज द्वारा समाज सुधार के लिए किया जा रहे कार्यों की अति प्रशंसा की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करने के लिए आमंत्रण दिया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *