आईएमए ने स्कूली छात्रों को बताए दांत साफ रखने के गुर, डेंटल चैकअप कैंप का किया आयोजन

  • बच्चे ओरल हाइजीन का ध्यान रखना जितना जल्द सीख लें उतना ही अच्छा: डा. अल्पना कंसल

गाजियाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एच एच के एम इंटर कॉलेज,माधवपुरा,विजयनगर, गाजिÞयाबाद में कक्षा 6 से 10 तक के 750 से ज्यादा छात्रों के लिए ओरल हाइजीन (मुंह की सफाई) के बारे में जागरूकता कार्यक्रम और डेंटल चेक-अप कैंप का आयोजन किया गया। छात्रों को सही तरीके से ब्रश करने के तरीकों, खान-पान की अच्छी आदतों, मुंह की सफाई बनाए रखने और नियमित डेंटल चेक-अप के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
डॉ. मोनिशा गुप्ता और उनकी टीम द्वारा बच्चों का डेंटल चेकअप भी किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. राजकुमार ने डॉ.मोनिशा और उनकी टीम की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में काउंसलर कविता त्यागी का योगदान रहा। आई एम ए अध्यक्ष डॉ. अल्पना कंसल ने बताया कि बच्चे अपनी ओरल हाइजीन का ध्यान रखना जितनी जल्दी सीख लें उतना अच्छा है,आगे भी और स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रम चलते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *