जीडीए ने शालीमार गार्डन में अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

गाजियाबाद। जीडीए उपाध्यक्ष के निर्देशों के अनुपालन में अवैध निर्माण/अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के क्रम में प्रभारी प्रवर्तन जोन-08 के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत भूखण्ड संख्या-ए-126, शालीमार गार्डन मेन गाजियाबाद पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये गये निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान निर्माणकर्ता द्वारा भारी विरोध प्रकट किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्रवर्तन जोन-8 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *