विश्व फिजियोथैरेपी दिवस: आई.टी.एस कॉलेज में शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

  • इस वर्ष का विषय हृदय एवं स्ट्रोक की रोकथाम, प्रबंधन व पुनर्वास में फिजियोथेरेपी एवं शारीरिक गतिविधि की भूमिका रहा

गाजियाबाद। विश्व फिजियोथैरेपी दिवस के अवसर पर आई.टी.एस फिजियोथैरेपी कॉलेज में विभिन्न शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह पूर्वक किया गया। इस वर्ष फिजियोथैरेपी दिवस का विषय हृदय संबंधी रोगों एवं स्ट्रोक की रोकथाम, प्रबंधन और पुनर्वास में फिजियोथेरेपी एवं शारीरिक गतिविधि की भूमिका रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. एम थगराज, मुख्य अतिथि डॉक्टर दीपक कुमार, निदेशक एवं वरिष्ठ परामर्शदाता फिजियोथैरेपिस्ट, कैपरी इंस्टीट्यूट आफ मैन्युअल थेरेपी, नई दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सचिन भूषण, फिजियोथेरेपिस्ट हृदय एवं वक्षीय शल्य, चिकित्सा विभाग, एम्स, नई दिल्ली के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आई.टी.एस दी एजूकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की।
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. एम थंगराज ने अपने संबोधन में कहा कि हृदय संबंधी रोग एवं स्ट्रोक आज गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियां हैं उन्होंने बताया नियमित शारीरिक गतिविधि, व्यायाम एवं फिजियोथैरेपी इन रोगों की रोकथाम, उपचार एवं पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में एम.पी.टी बैंच 2023-25 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों इल्मा अशरफ को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक एवं केतन सिरोही को विश्वविद्यालय रजत पदक प्राप्त करने पर नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. दीपक कुमार तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सचिन भूषण द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष अतिथि व्याख्यान दिए गए दोनों विशेषज्ञों ने हृदय रोग, स्ट्रोक, शारीरिक गतिविधि फिजियोथैरेपी की भूमिका तथा आधुनिक पूर्णवास तकनीक से संबंधित जानकारी साझा की।
विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें फेस पेंटिंग, टी-शर्ट पेंटिंग, लघु फिल्म, पोस्टर प्रस्तुति सहित अनेक गतिविधियां शामिल रही। आई.टी.एस डेंटल ओपीडी में जागरूकता वार्ता एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शारीरिक गतिविधियों, स्वस्थ जीवनशैली, हृदय रोग एवं स्ट्रोक की रोकथाम तथा पुनर्वास में फिजियोथेरेपी की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति समुदाय को जागरूक किया। समाज के सामान्य वर्ग को फिजियोथैरेपी सेवाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से 7 से 12 सितंबर 2026 तक फिजियोथैरेपी शिविर वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन, विद्यार्थियों की उपलब्धियां को बढ़ावा देने एवं समाजोपयोगी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *