आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी में ‘मैजेस्टिक 2026’ फ्रेशर्स पार्टी आयोजित

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस कॉलेज आॅफ फार्मेर्सी में बी-फार्म के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु मैजेस्टिक 2026 फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन हर्षोल्लास, उमंग एवं उत्साह के साथ किया गया। वर्ष 2026-2030 बैच के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन्हें संस्थान के साथ आत्मीय रूप से जोड़ना, आपसी सौहार्द एवं मित्रता को बढ़ावा देना तथा उनके कॉलेज जीवन की शुरूआत को यादगार बनाना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चढ्डा, वाइस चेयरमैन अर्पित चढ्डा, प्राचार्य डॉ. एम. थंगराज, संस्थान के निदेशक डॉ. एस सदीश कुमार एवं संस्थान की डीन डॉ. राजकुमारी, मिस. भारती चौहान व मिस. रोहिनी सैनी के द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
इस समारोह में आगे अर्पित चढ्डा, वाइस चेयरमैन, आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रिय छात्रों, आप सभी को फ्रेशर्स पार्टी की बहुत-बहुत बधाई! आज से आप एक ऐसे सफर पर निकल रहे हैं जो आपके करियर और भविष्य की नींव रखेगा। एक संस्थान के रूप में, हम आपके हर सपने को पंख देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यहाँ आपको एक बेहतरीन माहौल और हर कदम पर गाइड करने वाले मेंटर्स मिलेंगे। अपने भीतर की जिज्ञासा को हमेशा जिंदा रखें और हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करें। इस नए सफर के लिए आप सभी को मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएँ। एंजॉय कीजिए!
इस शुभअवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. एस सदीश कुमार ने सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने फार्मेसी को एक महान एवं सेवाभावी पेशा बताते हुए फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों, संस्थान के विजन, मिशन तथा पाठ्यक्रम के उद्देश्यों एवं अपेक्षित परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि संस्थान उनकी समस्याओं के समाधान और लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग करेगा। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कॉलेज जीवन का आनंद लेने और यादगार पल बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एम. थंगराज ने उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि फार्मेसी केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि विश्वभर में स्वास्थ्य सेवाओं और रोगियों की देखभाल के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रहने, निरंतर सीखने, कॉलेज जीवन का आनंद लेने, यादगार पल बनाने तथा अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं मनोरंजक बनाया। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे आयोजन में उमंग और उल्लास का वातावरण बनाए रखा।
फ्रेशर्स पार्टी के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व एवं मंचीय कौशल प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इन प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर का चयन रहा। इस अवसर पर मि. पृथु शर्मा को मिस्टर फ्रेशर तथा मिस. गरिमा को मिस फ्रेशर, मि. आयुष गौतम मिस्टर फ्रेशर उपविजेता तथा मिस. सादिया परवीन मिस फ्रेशर उपविजेता और विशेष खिताबों में मिस्टर मैजेस्टिक- बेस्ट फैशन सेंस तुषार नेगी व मिस मैजेस्टिक- बेस्ट फैशन सेंस इशिता दास एवं मिस्टर परफॉर्मर हर्षवर्धन व मिस परफॉर्मर हर्षिता को सम्मानित किया गया। इन खिताबों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।
आईटीएस कॉलेज आॅफ फार्मेसी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, नए संबंध स्थापित करने तथा नेतृत्व क्षमता, टीम भावना एवं रचनात्मकता विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
मैजेस्टिक 2026 फ्रेशर्स पार्टी नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अवसर साबित हुई। कार्यक्रम ने नए विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ-साथ संस्थान में आपसी सौहार्द, मित्रता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने कॉलेज जीवन की नई यात्रा उत्साह, उमंग एवं सकारात्मक सोच के साथ आरंभ करने का अवसर मिला।
इस कार्यक्रम का संयोजन मिस. भारती चौहान, मिस. रोहिनी सैनी, मिस. मौनिका सिंह, मि. गौरव चौधरी, मि. नितिन चौहान व मि. शुभांशु गोयल आदि ने किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन व राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *