श्री अग्रवाल सेवा समिति राजनगर एक्सटेंशन द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

गाजियाबाद, 24 अक्टूबर 2026। श्री अग्रवाल सेवा समिति, (रजि०) राजनगर एक्सटेंशन द्वारा महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का समारोह 24 अक्टूबर को सायं 7 बजे आजनारा इंटीग्रिटी के क्लब हाउस में बड़े उत्साह, श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
इसके उपरान्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ सौरवी गर्ग द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आदित्य अग्रवाल ने मनमोहक बाँसुरी वादन से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा समूह नृत्य की प्रस्तुति जिसमें श्रव्या, गीत, याशिका, शिप्रा, स्वरा, याना एवं आन्या ने सामूहिक प्रस्तुति देकर सभी का दिल जीत लिया।बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने समारोह को यादगार बना दिया।
समिति के उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल जी ने पुरानी यादों भरा एक गीत, जो तुमको हो पसंद वही बात करेंगे, गाकर पूरी सभा का खुशनुमा वातावरण बना दिया। राजेश पूर्वे ने अपने प्रेरणादायक मोटिवेशनल भाषण के माध्यम से सभी को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमति दर्शन अग्रवाल ने कुशलतापूर्वक किया तथा कार्यक्रम के लिए रखे गये लकी ड्रा के भाग्यशाली विजेता सुदीप अग्रवाल निवासी के डबल्यू सृष्टि रहे।
इस अवसर पर पुष्कर राज अग्रवाल, विनोद कुमार गर्ग, अजय कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता (राज नगर रेज़िडेंसी), अनिल गुप्ता (वीवीआईपी), मयंक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल (राज नगर रेज़िडेंसी), नितिन दादू, लोकेन्द्र नाथ अग्रवाल, नवनीत गुप्ता, सुदीप कुमार अग्रवाल, बृजेश गुप्ता, राजीव सिंघल (आर.एन.आर.), संजीव गुप्ता, शजीवांशु गुप्ता एवं दीपक गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह का समापन महाराजा अग्रसेन जी की आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों ने रात्रिभोज का आनंद लिया और आपसी मेल-मिलाप एवं सौहार्द के वातावरण में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समूचा आयोजन महाराजा अग्रसेन के आदर्शों, सामाजिक एकता, सद्भाव एवं पारस्परिक सहयोग की भावना को समर्पित रहा। समारोह ने उपस्थित सभी लोगों के मन में सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *