चलने की शैली के वैज्ञानिक विश्लेषण की नई तकनीक से विद्यार्थियों को किया जागरूक

मुरादनगर: आई.टी.एस फिजियोथैरेपी कॉलेज में फिजियोथेरेपी के छात्रों को आधुनिक तकनीक एवं उसके चिकित्सकीय उपयोगों से परिचित कराने के उद्देश्य से ‘गेट आॅन मोशन एनालिसिस सिस्टम का प्रदर्शन’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान एवं प्रायोगिक प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन आई.टी.एस दी-एजुकेशन ग्रुप के माननीय वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादाई नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर गेट आॅन मोशन एनालिसिस सिस्टम के प्रोडक्ट हेड सिद्धार्थ हंस ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को गेट आॅन मोशन एनालिसिस की कार्य प्रणाली एवं फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में इसके विभिन्न उपयोगों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. एम थंगराज द्वारा सिद्धार्थ हंस के स्वागत के साथ हुआ। व्याख्यान सिद्धार्थ हंस ने बताया कि किस प्रकार आधुनिक तकनीक की सहायता से व्यक्ति के चलने के तरीके का वैज्ञानिक एवं विस्तृत विश्लेषण किया जा सकता है। इसके माध्यम से चलने के दौरान शरीर की गति, संतुलन, जोड़ों की गतिविधियों तथा चाल से संबंधित विभिन्न समस्याओं का आकलन करने में सहायता मिलती है। इस सत्र ने विद्यार्थियों को पारंपरिक फिजियोथैरेपी मूल्यांकन विधियों के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी साधनों के महत्व को समझने में सहायता प्रदान की। आई.टी.एस फिजियोथैरेपी सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नवीनतम तकनीकों, आधुनिक उपकरणों एवं चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे नए विकास से परिचित कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने इस प्रकार के ज्ञानवर्धक एवं व्यवहारिक स्तर के आयोजन के लिए वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए उनके निरंतर सहयोग, प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन हेतु धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *