समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, मसूरी में प्रवेश प्रारंभ — अंशुल चौहान


गाजियाबाद; जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी गाजियाबाद अंशुल चौहान, ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए अवगत कराया कि समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, मसूरी, ब्लॉक रजापुर, जनपद गाजियाबाद में नवीन शैक्षिक सत्र हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अंशुल चौहान ने बताया कि यह विद्यालय समावेशी शिक्षा की अवधारणा पर आधारित है, जिसमें दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ ऐसे बच्चों को भी शिक्षा प्रदान की जाएगी जो दिव्यांग नहीं हैं। अंशुल चौहान ने बताया कि विद्यालय में कुल सीटों का 50 प्रतिशत भाग दिव्यांग बच्चों हेतु तथा 50 प्रतिशत भाग ऐसे बच्चों हेतु निर्धारित किया गया है जो दिव्यांग नहीं हैं, जिससे समावेशी एवं संतुलित शैक्षिक वातावरण विकसित किया जा सके। अंशुल चौहान ने बताया कि इस विद्यालय में सभी प्रकार की दिव्यांगताओं से संबंधित बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। इनमें प्रमुख रूप से लोकोमोटर दिव्यांगता, सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, बौनापन, दृष्टि बाधित एवं अल्पदृष्टि, श्रवण बाधित, वाक बाधित, बौद्धिक दिव्यांगता (एमआर), ऑटिज़्म, विशिष्ट अधिगम अक्षमता, न्यूरोलॉजिकल स्थितियां, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल डिजीज,डार्फिज्म , बहु-दिव्यांगता सहित अन्य सभी प्रकार की दिव्यांगताएं सम्मिलित हैं अंशुल चौहान ने बताया कि प्रत्येक श्रेणी के बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाएं, सहायक उपकरण एवं विशेष शिक्षण व्यवस्था विद्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी। अंशुल चौहान ने बताया कि विद्यालय में प्रवेश दिनांक 20 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इच्छुक अभिभावक/गार्जियन अपने बच्चों के आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण पत्र एवं पूर्व शैक्षिक अभिलेख के साथ विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराएं।
अंशुल चौहान ने बताया कि विद्यालय में छात्रावास (Hostel) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे दूर-दराज क्षेत्रों के बच्चे भी आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकें। साथ ही विद्यार्थियों के लिए मिड-डे मील (Mid Day Meal) की सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जिससे उनके पोषण एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा सके।
अंशुल चौहान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा समाज में समान अवसर एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। अंशुल चौहान ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि के भीतर अपने बच्चों का प्रवेश अवश्य कराएं। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता एवं अन्य जानकारी के संबंध में इच्छुक अभिभावक अशोक नौटियाल के मोबाइल नंबर 9258953141 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *