
गाजियाबाद। आल इंडिया मैनुफैक्चरर्स आर्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड), के मेरठ रोड स्थित कार्यालय पर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी उद्यमियों से अनौपचारिक बातचीत के लिये पहुंचे। जनपद के सभी उद्यमी संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा अधिकारियों का स्वागत किया गया और इस तरह के पहले कार्यक्रम की पहल के लिये जिलाधिकारी का धन्यवाद किया गया। उद्यमियों द्वारा जिले के औद्योगिक परिदृश्य के सभी पहलुओं पर अधिकारियों के समक्ष अपने विचार रखे गये। जिले को औद्योगिक नगरी की पहचान दिलाने में योगदान देने वाले शुरूआती उद्यमियों को सम्मान और जिले में एक उद्योग संग्रहालय स्थापित करने पर भी चर्चा में सहमति बनी। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन आल इंडिया मैनुफैक्चरर्स आर्गेनाइजेशन (यूपी स्टेट बोर्ड) के अध्यक्ष उपेंद्र गोयल द्वारा किया गया। संजीव गुप्ता, संजीव सचदेव, आदि नारायण गुप्ता, राकेश छारिया, बृजेश अग्रवाल, एसपी चौहान, अनिल गर्ग, अतुल जैन, सुशील अरोड़ा, सुरिन्दर अरोड़ा, मंजीत सिंह, अखिलेश अग्रवाल, आलोक गर्ग, संजीव मलिक, आर के शर्मा, राकेश अनेजा, शमशाद अली, करूणेश त्यागी, संजय मिश्रा, प्रदीप गुप्ता, मनोज अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अरुण शर्मा, दुर्गेश कपूर, नरेंद्र कंसल, राजीव गुप्ता, सत्येंद्र गौतम, राज ढींगरा, मुकेश गर्ग, संजय टिबरेवाल कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

