आईटीएस में एमबीए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी इनसेप्शन-2026 का आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस द्वारा एमबीए (2026 -2028 ) सत्र के नवप्रवेशी छात्रों के लिए फ्रेशरपार्टी इनसेप्शन-2026 का आयोजन संस्थान के चाणक्य आडिटोरियम में आयोजित किया गया। फ्रेशर पार्टी का शुभारम्भ संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पाण्डे, एमबीए चेयरपर्सन डॉ. संजीव टंडन व अन्य कोआॅर्डिनेट द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार पाण्डे ने सभी नव प्रवेशी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं सत्र के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। डॉ. सुनील कुमार पाण्डे ने नव प्रवेशी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और इस  हेतु  संभवत: आवश्यक सभी  सुविधाएँ मुहैया कराने का आश्वासन दिया साथ ही टीम वर्क और सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। आईटीएस -द  एजुकेशन  ग्रुप  के  चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा ने प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास की कामना की तथा आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना के साथ की गई तत्पश्चात सीनियर प्रतिभागियों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में रंगारंग  सांस्कृतिक  कार्यक्रमों  व  फैशन शो का आयोजन किया गया और विभिन्न स्तर पर मूल्यांकन के आधार पर विवेक चौधरी को मिस्टर फ्रेशर एवं आकृति श्रीवास्तव को मिस फ्रेशर घोषित किया गया और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मिस एंड मिस्टर स्टाइल आइकन क्रमश: लक्की सपरा व मोहक सिंघल को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए दिया गया और उत्कृष्ट प्रतिभा के लिए शाम्भवी सिंह टैलेंट आॅफ द डे का सम्मान दिया गया। सभी छात्र काफी उत्साहित थे एवं एक दूसरे के साथ मिलकर प्रसन्नचित्त थे। कार्यक्रम की समाप्ति हाई टी के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *