क्रीड़ा भारती ने किया प्रथम योग प्रतियोगिता आयोजित, आज होगी विजेताओं की घोषणा

गाजियाबाद। क्रीड़ा भारती गाजियाबाद महानगर (मेरठ प्रांत) द्वारा प्रथम योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन 24 अप्रैल को विधान पब्लिक स्कूल, दुहाई (गाजियाबाद) में किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें 14 वर्ष तक के बच्चों ने अपनी योग प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह आयोजन क्रीड़ा भारती गाजियाबाद महानगर द्वारा विधान पब्लिक स्कूल के साथ मिलकर रेड क्रॉस सोसाइटी, अखंड भारत मिशन एवं रोटरी क्लब के सहयोग से किया गया। साथ ही अखंड भारत मिशन के संस्थापक एवं क्रीड़ा भारती गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहा। प्रतियोगिता का प्रथम दिवस अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष गुप्ता (पूर्व सभापति, रेड क्रॉस) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रोटेरियन एम.सी. गौड़ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। विधान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल वीरभद्र वर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में अमेठी स्कूल, ठाकुर द्वारा स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल एवं सलवान पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन विपिन देव द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया, जबकि प्रतियोगिता की रूपरेखा महानगर योग प्रमुख अभिजीत भारद्वाज ने तैयार की एवं समन्वय किया। कार्यक्रम में विभाग सह-संयोजक संदीप राव की विशेष उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने समस्त टीम का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने विभिन्न योगासनों का शानदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। प्रतियोगिता का निर्णायक दिवस 25 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *