गाजियाबाद। कविनगर मंडल अंतर्गत बूथ संख्या 469, महिंद्रा एंक्लेव स्थित पार्षद अमित त्यागी के आवास पर दिनेश कुमार गोयल एम एल सी द्वारा प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री द्वारा देशहित, सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर रखे गए विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम में मंडल प्रभारी डॉ. राजेंद्र यादव , पूर्व पार्षद मृदुला अग्रवाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर , बूथ अध्यक्ष अंकित त्यागी तथा वार्ड अध्यक्ष अतरपाल कौशिक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

