
गाजियाबाद । 8वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) में दिनांक 31 मई 2026 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर तंबाकू निषेध शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के सभी अधिकारियों एवं रैस्कयुअर ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बटालियन कमांडेंट सुदेश कुमार ने सभी पदाधिकारियों को तंबाकू निषेध शपथ दिलाई। अपने संबोधन में कमांडेंट ने तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार एवं समाज पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
उन्होंने यह भी कहा कि एक अनुशासित बल के सदस्य होने के नाते प्रत्येक पदाधिकारी का दायित्व है कि वह स्वयं स्वस्थ रहे तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी तंबाकू सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करे। जागरूकता एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही तंबाकू मुक्त एवं स्वस्थ भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

