बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अर्पित चड्ढा को प्रदान किया ‘नॉर्थ इंडिया का सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट एवं आईटी संस्थान’ का पुरस्कार

  • आई.टी.एस., मोहन नगर को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

गाजियाबाद : आई.टी.एस., मोहन नगर, गाजियाबाद को ‘Best Management & IT Institute in North India’ (उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ मैनेजमेंट एवं आईटी संस्थान) के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। यह पुरस्कार 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के छतरपुर स्थित द तिवोली होटल में आयोजित भारत लीडरशिप समिट एवं अवॉर्ड्स 2026 के दौरान बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी श्री सोनू सूद द्वारा आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को प्रदान किया गया।
स्पेक्ट्रास्पॉट इवेंट्स द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित समिट में विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख उद्योगपतियों, शिक्षाविदों, नेतृत्वकर्ताओं एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात स्पेक्ट्रास्पॉट इवेंट्स की सीईओ सुश्री मानसी शर्मा ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।
समिट के दौरान “Innovation Without Huge Capex: Doing More with Less” विषय पर एक महत्वपूर्ण लीडरशिप पैनल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें नवाचार, सीमित संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता जैसे समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन समारोह के उपरांत भारत लीडरशिप अवॉर्ड्स समारोह आयोजित किया गया।
आई.टी.एस., मोहन नगर को प्राप्त यह प्रतिष्ठित सम्मान संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक यात्रा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर स्थापित करती है।
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के कर-कमलों से यह सम्मान प्राप्त होना संस्थान के लिए एक अविस्मरणीय गौरवपूर्ण क्षण रहा। इस उपलब्धि से संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में विशेष उत्साह एवं गर्व का माहौल है। यह सम्मान न केवल संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि भविष्य में शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने के लिए सभी को प्रेरित भी करेगा।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों, निदेशकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा इसे पूरे आई.टी.एस. परिवार के लिए एक यादगार उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *