कासगंज में जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने किया ध्वजारोहण, NDRF टीम ने लिया समारोह में हिस्सा

कासगंज। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद कासगंज में आयोजित मुख्य समारोह में जिलाधिकारी प्रणय सिंह, IAS ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर 8वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), गाजियाबाद की कासगंज में तैनात टीम ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान दे तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाए।
इस अवसर पर 8वीं वाहिनी NDRF, गाजियाबाद की टीम ने इंस्पेक्टर चमन किशोर गुप्ता के नेतृत्व में समारोह में सहभागिता की। NDRF जवानों ने अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नागरिकों में कर्तव्यबोध, अनुशासन, नवाचार और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना आवश्यक है। उन्होंने सभी से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
समारोह में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *