- गणेश वंदना के साथ घूमर, देश भक्ति व फिल्मी गीतों पर किए गए नृत्य ने कार्यक्रम में लगाए चार चांद
- महिला सदस्यों के जीवनसाथियों की प्रस्तुति से भरा रोमांच, हास्ट नाटक देखकर सब हुए लोटपोट
- विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

गाजियाबाद। सावन की फुहार हो, पिया जी का साथ हो, और उस पर मंद मंद पवन के साथ नौका विहार हो, यह सोचकर ही मन मयूर बेकाबू होकर नाचने लगता है। ऐसे ही कुछ रंगीले सावन की तर्ज पर भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार एवं प्रसार के लिए समर्पित महिलाओं द्वारा संचालित पैराडाइस क्लब द्वारा राजनगर आरडीसी के कृष्णा सागर रेस्टोरेंट मे तीज उत्सव तरिणी का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया ’
संस्थापक मेघना बंसल व अध्यक्ष मीनाक्षी बंसल द्वारा सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप्ति मित्तल द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया। अनीता वंदना द्वारा घूमर, कोमल व दीप्ति द्वारा देशभक्ति गीत, नूतन और विजेता ने बागा में मोर बोले, रेनू और अल्का द्वारा राधा कृष्ण की अनुपम छंटा नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की गई। कार्यकारिणी दल द्वारा आयी बरखा बाहर, पिया मिलन को गई और उत्सव के थीम साजन नौका और सावन के गीतों पर बड़े ही सुंदर तरीके से नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा दो लफ्जों की है ये कहानी गीत की सुंदर प्रस्तुति, जो कार्यकारिणी दल द्वारा बड़े ही अनूठे अंदाज में प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के परिवारजनों को भी सम्मिलित किया गया और सदस्यों को अपने जीवनसाथी के साथ प्रस्तुति देने का अवसर दिया गया। जिसके तहत रेनू अग्रवाल और योगेश, गति गर्ग एवं ऋषि, अनिल निवेटिया और अनीता जी, वंदना और आशुतोष, अल्का और नवीन, विजेता और नरेंद्र, डॉ. पोद्दार मधु और डाक्टर आरके पोद्दार, रजनीकांत और पूनम, शालिनी और उत्तम अग्रवाल, मोहिनी और विकास आनंद की जुगल जोड़ियों ने थीम के अनुसार नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सभी प्रतिभागियो को उपहार देकर सम्मानित किया गया। गति गर्ग, रेनू अग्रवाल एवं अलका गुप्ता द्वारा हास्य नाटक लकीर का फकीर प्रस्तुत कर सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।
गति गर्ग व दीप्ति मित्तल द्वारा रोचक खेल खिलवाले गए जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसके विजेता ऐश्वर्या वशिष्ठ , अनिल निवेटिया, नवीन गुप्ता और नीरज कंसल रहे। मेघना बंसल और मिनाक्षी बंसल ने सरप्राइज गिफ्ट के खेल खिलवाकर सबको आनंदित किया। संस्था की सचिव वंदना श्रीवास्तव ने अतिथियों का धन्यवाद कर सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पथिका त्यागी (पत्नी विधायक अजीत पाल त्यागी जी), डॉ. अंजली सिंह पत्नी एडीएम गंभीर सिंह, श्रीमती वंदना चौधरी जी, डॉ.आर के पोद्दार, डॉ. मधु पोद्दार, राज नगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, बी सी बंसल, श्रीमती कमलेश बंसल, संस्थापक मेघना बंसल, गति गर्ग, अध्यक्ष मिनाक्षी बंसल, सचिव वंदना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनीता निवेटिया, रेनू, रूचि, नूतन, पूजा, ऐश्वर्या, दीप्ति, प्राची कोमल, अल्का, नीलू, विजेता आदि उपस्थित रहे।





