गाजियाबाद। आई.टी.एस. मोहन नगर, गाजियाबाद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनके उज्जवल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से प्रारंभ-2026 एवं फ्यूजन-2026 ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, उद्योग जगत की आवश्यकताओं तथा उपलब्ध करियर अवसरों से परिचित कराया जाएगा।
यूजी कैंपस में बीबीए के 31वें बैच एवं बीसीए के 30वें बैच के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रारंभ-2026 ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन 19 अगस्त 2026, बुधवार को प्रात: 10:30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति में इनॉगुरल सेरेमनी के साथ होगा।
कार्यक्रम में अर्पित चड्ढा, वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस. द एजुकेशन ग्रुप, डॉ. आर. पी. सिंह, आईपीएस (सेवानिवृत्त) व पूर्व डीजीपी, उत्तर प्रदेश, राजेश गर्ग, प्रेसीडेंट एवं ग्रुप सीईओ, योट्टा डेटा साइंसेज प्रा. लि. तथा आॅथर शेरी, इंटरनेशनल पब्लिक स्पीकिंग कोच विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे।
इसी क्रम में आई.टी.एस. मोहन नगर में एमबीए एवं एमसीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए फ्यूजन-2026 ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन 17 से 22 अगस्त 2026 तक किया जा रहा है । इसका इनॉगुरल सेशन 18 अगस्त 2026 को आयोजित होगा।
फ्यूजन-2026 के उद्घाटन सत्र में अर्पित चड्ढा, वाइस चेयरमैन, आई.टी.एस. द एजुकेशन ग्रुप, रीयर एडमिरल डॉ. एस. कुलश्रेष्ठ, सदस्य झ्र ग्लोबल काउंटर टेररिज्म काउंसिल एवं एग्जीक्यूटिव कमेटी, अरविंद ठाकुर, सदस्य, बोर्ड आॅफ मैनेजमेंट, एनआईआईटी यूनिवर्सिटी तथा प्रो. आशुतोष सिंह, डायरेक्टर, आईआईआईटी भोपाल जैसे प्रतिष्ठित विशेषज्ञ एवं शिक्षाविद् विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे।
दोनों ओरिएंटेशन कार्यक्रमों का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के नए वातावरण से सहज रूप से जोड़ना तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, प्रबंधन कौशल एवं करियर निर्माण के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों, उद्योग-अकादमिक जुड़ाव तथा विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
आई.टी.एस. मोहन नगर के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें बदलते औद्योगिक एवं सामाजिक परिवेश के अनुरूप तैयार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रारंभ-2026 एवं फ्यूजन-2026 नवप्रवेशित विद्यार्थियों के कॉलेज जीवन की एक सकारात्मक, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक शुरूआत साबित होंगे।

