आईटीएस के ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026 के समापन पर अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल एवं अभिनेत्री शहनाज गिल के गीतों ने बांधा समां

गाजियाबाद। आई.टी.एस. मोहन नगर, में 27 अगस्त 2026 को एक शानदार एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल एवं अभिनेत्री शहनाज गिल ने संस्थान परिसर का दौरा किया। दोनों लोकप्रिय कलाकारों के कॉलेज परिसर में पहुंचते ही विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लगभग 3,000 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और उत्साहपूर्ण तालियों एवं नारों के साथ कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल एवं अभिनेत्री शहनाज गिल का आई.टी.एस. ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा, आई.टी.एस.-द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, आई.टी.एस. स्कूल आफ मैनेजमेंट के डायरेक्टर डॉ. अजय कुमार, इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के मैनेजमेंट एवं आई.टी. डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय तथा आई.टी.एस. यूजी कैंपस की वाइस प्रिंसिपल डॉ. नैन्सी शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कॉलेज परिसर में एक विशेष स्टेज शो का आयोजन किया गया। गिप्पी ग्रेवाल और शहनाज गिल ने विद्यार्थियों के साथ फिल्म उद्योग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा अपनी आगामी फिल्म ह्यसिंह वर्सेज कौर 2ह्ण से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। दोनों कलाकारों ने फिल्म के 2-3 गीतों की शानदार लाइव प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों का मनोरंजन किया और कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ा दिया। उनकी लाइव प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को ऊर्जा और उमंग से भर दिया। गिप्पी ग्रेवाल और शहनाज गिल को अपने बीच देखकर विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही कलाकारों ने मंच पर गीत प्रस्तुत किए, विद्यार्थियों ने जोरदार तालियों, नारों और संगीत के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इस विशेष अवसर का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों के साथ बिताए यादगार पलों को अपने कैमरों में कैद किया। विद्यार्थियों में फिल्म को लेकर भी खासा उत्साह देखने को मिला। सिंह वर्सेज कौर 2 ने कैंपस के युवा दर्शकों के बीच विशेष रुचि पैदा की। विद्यार्थियों की ऊर्जा और उत्साह की सराहना करते हुए कलाकारों ने उनका धन्यवाद किया और फिल्म के प्रति अपना प्यार एवं समर्थन बनाए रखने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम ने आई.टी.एस. मोहन नगर के विद्यार्थियों को अपने पसंदीदा कलाकारों को करीब से देखने तथा उनके साथ मनोरंजन से भरपूर एवं यादगार समय बिताने का अवसर प्रदान किया। कलाकारों की उपस्थिति और उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्सव एवं उल्लास के माहौल में बदल दिया। उल्लेखनीय है कि सिंह वर्सेज कौर 2, 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गिप्पी ग्रेवाल और शहनाज गिल का आई.टी.एस. मोहन नगर आगमन विद्यार्थियों के लिए एक बेहद यादगार अनुभव बन गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति और उत्साह ने यह प्रदर्शित किया कि मनोरंजन एवं फिल्म जगत से जुड़े कार्यक्रम युवाओं के बीच विशेष आकर्षण रखते हैं। आई.टी.एस. मोहन नगर में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन, संगीत और उत्साह से भरपूर एक यादगार अवसर साबित हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक, संस्थान के संकाय सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि, स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *