- पंजाबी मंच मोदीनगर की प्रथम आधिकारिक बैठक संपन्न
- सामाजिक गतिविधियों को लेकर की गई विस्तार से चर्चा
- 17 सितंबर 2026 को समाज के प्रतिभााशाली बच्चों का किया जाएगा सम्मान




मोदीनगर। पंजाबी मंच मोदीनगर के नए सत्र की प्रथम आधिकारिक बैठक होटल स्काई कैफे, मोदीनगर में संपन्न हुई। बैठक में मंच के आगामी कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 सितंबर 2026 को श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, गुरुद्वारा रोड, मोदीनगर में पंजाबी समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले पंजाबी समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही ऐसे बच्चे जिन्होंने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों अथवा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल, जिला अथवा राज्य स्तर पर पदक, पुरस्कार या विशेष उपलब्धि प्राप्त की है, उन्हें भी पंजाबी मंच मोदीनगर द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
बैठक में मंच के अध्यक्ष ललित अरोड़ा ने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी हमारी सबसे बड़ी शक्ति है और उनकी प्रतिभा को पहचानना, प्रोत्साहित करना तथा सम्मानित करना पंजाबी मंच का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मेधावी बच्चों का सम्मान अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। बैठक में मुख्य संरक्षक राज ढींगरा, जनरल सेक्रेटरी राजेश अरोड़ा एवं संजीव चौधरी, कोषाध्यक्ष डॉ. जी एस सचदेवा, सह-कोषाध्यक्ष पवन कुमार, सुनील चावला, छबील चावला, भीमसेन ढींगरा, अनुराग सैनी, संजीव अरोड़ा, डॉ. अतुल सेठी, विनय ढींगरा, जे पी भूटानी, सतीश अरोरा, राजेश खुराना, अमित टण्डन, दिशांत भुटानी, आशु भूटानी, मनजीत सिंह जौली, जसपाल गंभीर, जतिन सचदेवा,रवीश चचड़ा, अभिषेक खन्ना एवं श्री राजेंद्र सिंह सहित मंच के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने पंजाबी समाज की एकता, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

