ऐतिहासिक होगी आरएलडी की सहारनपुर स्वाभिमान रैली, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष ने की महत्वपूर्ण बैठक

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में 3 सितंबर को प्रात: 11 बजे सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आयोजित होने वाली स्वाभिमान रैली को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद गाजियाबाद में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष चौधरी रामपाल ने की तथा संचालन चौधरी अरुण भुल्लन सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष इंदरवीर भाटी रहे। बैठक में वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी तेजपाल सिंह, पूर्व प्रमुख अजय चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. पूनम गर्ग, कृष्णपाल डायरेक्टर, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रोफेनल मंच के अरुण दहिया, महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी,
जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुमन चौधरी, मनोज चौधरी जिला उपाध्यक्ष, मुनिन्द्र बिल्ला, सहित बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी रामपाल , मंडल अध्यक्ष इंदरवीर भाटी एवं वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि 3 सितंबर को रामपुर मनिहारान, सहारनपुर में होने वाली स्वाभिमान रैली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह कार्यकर्ताओं एवं जनता को संबोधित करेंगे तथा संगठन को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश देंगे। रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए जनपद गाजियाबाद से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। प्रत्येक पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र से कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को रैली में ले जाने के लिए वाहनों की संख्या भी निर्धारित की। बैठक में मुख्य रूप से सतेंद्र तोमर, मनीष जांगड़ा, मनोज त्यागी नगर अध्यक्ष, अलोक चौधरी विधानसभा अध्यक्ष, नरेंद्र जाटव किला अध्यक्ष एस सी प्रकोष्ठ, जुनैद चौधरी नगर अध्यक्ष, शीला चौधरी, महेंद्र त्यागी, रेखा त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, योगेश कुमार कंसल, वीरेंद्र सिंह, नवीन कुमार, शिवम त्यागी, यश कंसल, यशवंत त्यागी, हिमांशु, नरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, विकास, संजीव त्यागी, मनोज त्यागी, विनीत चौधरी, दीपक शर्मा, शतांशु कंसल, विनय त्यागी, गौरव त्यागी, पिंटू त्यागी, रणजीत सिंह त्यागी, फहीम फारूकी, मनीष गौतम, मिहिर त्यागी, अमित कुमार, अजय चौधरी, श्यामलाल त्यागी, इमरान खान, शान्तनु त्यागी, राजेश विजय सिंह, अरविंद त्यागी, आकाश त्यागी, अभय बलियान, मुकेश कुमार, मनीष राठी, राहुल मिश्रा, शिवराम गौतम, गौरव, विक्की बलियान, विशाल सिंह, दीपक कुमार, सुरेंद्र कुमार।
जिला अध्यक्ष चौधरी रामपाल ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। रैली स्थल से पूर्व टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति एवं वाहनों की संख्या का चौधरी जयंत सिंह को अवगत कराया जाएगा। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सहारनपुर स्वाभिमान रैली को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व सफल बनाने में गाजियाबाद जनपद की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अंत में जिला अध्यक्ष चौधरी रामपाल ने बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *