‘चमकता गांव’ की खबर का असर: मुरादनगर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर चला जीडीए का बुल्डोजर

  • हनुमान मंदिर से शोभापुर बंबे के किनारे व जलालाबाद रोड पर बनाई जा रही थी अवैध कालोनियां

गाजियाबाद। पिछले दिनों ‘चमकता गांव’ न्यूज वेब पोर्टल ने मुरादनगर में अवैध कालोनियों को विकसित किए जाने संबंधी खबर प्रमुखता से प्रकाशित एवं प्रसारित की थी। खबर का असर हुआ और जीडीए अधिकारियों ने गुरुवार को विकसित की जा रही कई कालोनियों पर बुल्डोजर चलाने का काम किया। प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में अमरीश कुमार, उमेश , सुनील तेवतिया तथा बॉबी चौधारी आदि द्वारा खसरा संख्या-73/2 य ग्राम-असालतनगर (जलालाबाद) (हनुमान मन्दिर से शोभापुर गांव की ओर बम्बे के किनारे रास्ते पर स्थित) मुरादनगर में लगभग 11000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सड़के बनाकर बिजली के खम्बे लगाते हुए प्लाटिंग की गई थी इसी तरह सन्नी डागर द्वारा जलालाबाद रोड शिव धर्म कांटे के सामने मुरादनगर गाजियाबाद में प्रश्नगत निर्माण लगभग 3500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की गई थी, इनके द्वारा स्थल पर कोई स्वीकृत तलपट मानचित्र नहीं दिखाया गया। जिसके विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। उपरोक्त अवैध कालोनियों में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सड़क, बाउन्ड्रीवॉल, साईट आॅफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं/कालोनाईजरों द्वारा काफी विरोध किया गया परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-02 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। जीडीए अधिकारियों का कहना है कि विकसित की जा रही अवैध कालोनियों व अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *