सीडीआरएस ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

मुरादनगर। सीडीआरएस ग्लोबल स्कूल, मुरादनगर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक दयानंद त्यागी एवं श्रीमती कमला देवी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नितिन गोयल, मंडल उपाध्यक्ष सोनिया त्यागी, बीएलएम स्कूल के डायरेक्टर विपिन शर्मा, स्मार्ट पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर शालिनी त्यागी, भाजपा नेत्री हीना शर्मा, मुरादनगर के पूर्व पार्षद आदेश त्यागी एवं अनुसूचित मोर्चा के महानगर कोषाध्यक्ष प्रशांत खटीक सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक वीरेंद्र त्यागी, प्रधानाचार्या आकांक्षा त्यागी एवं मैनेजर भीष्म सिंह के नेतृत्व में पूर्ण विधि-विधान के साथ मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात रिबन काटकर, आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर तथा मशाल प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की कोआॅर्डिनेटर पिंकी त्यागी ने बताया कि दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी के उत्साहपूर्ण सहयोग से प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। प्रतियोगिता को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर आयुष त्यागी एवं गौरव रावत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकगण पूजा शर्मा, नीलम शर्मा, अंजली राणा, पिंकी यादव, सोनिया, मुस्कान, मीनू, शिखा, सुहानी, कोमल शर्मा, मानषी त्यागी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अंत में स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रतिभागियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *