- मि. आइकन विशाल, मिस आइकॉन अराम्या, मि. प्रेशर अन्शुमन, मिस फ्रेशर तान्या, मि. परफॉर्मर ध्रुव, एवं मिस परफॉर्मर मिशबा चुनी गयी।
गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आई.टी.एस फिजियोथैरेपी कॉलेज में बी.पी.टी. पाठ्यक्रम के नव प्रवेशित बैच 2026-30 के छात्रों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस वर्ष फ्रेशर पार्टी की थीम मेट गाला रखी गई जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने आकर्षक परिधान, रचनात्मक फैशन और अपनी अनूठी प्रतिभा के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम का आयोजन आई.टी.एस-दी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन तथा शुभकामनाओं के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों का संस्थान में हार्दिक स्वागत करना तथा उन्हें एक सकारात्मक उत्साहपूर्ण और सहयोगात्मक शैक्षणिक वातावरण से परिचित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमेन डॉ. आर.पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, निदेशक जनसंपर्क सुरिंदर सूद, फिजियोथेरेपी संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. एम. थंगराज एवं निदेशक आई.टी.एस कॉलेज आॅफ फार्मेसी डॉ. एस.सदीश कुमार द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। डॉ. एम. थ्ंगराज प्रधानाचार्य ने नए बैच का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने संस्थान की सुविधाओं, संसाधनों एवं रैगिंग मुक्त कैंपस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिजियोथेरेपी एक सेवा-भाव से जुड़ा है और इसमें सफलता के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण आवश्यक है और विद्यार्थियों को पढाई के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात बी.पी.टी. तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं सिया एवं ऊर्जा द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी छात्रों ने नृत्य, गायन एवं कविता प्रस्तुति के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न उपाधियां हेतु एक आकर्षक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें बी.पी.टी. प्रथम वर्ष के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। मि. आइकन विशाल, मिस आइकॉन अराम्या, मि. प्रेशर अन्शुमन, मिस फ्रेशर तान्या, मि. परफॉर्मर ध्रुव, एवं मिस परफॉर्मर मिशबा को चुना गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण संगीत, नृत्य एवं मनोरंजक गतिविधियों के साथ हुआ। सभी छात्रों ने माननीय वाइस चेयरमैन के मार्गदर्शन व आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन एक रोमांचक डी.जे पार्टी के साथ हुआ जिसका सभी छात्रों ने भरपूर आनंद उठाया।




