ट्राइसाइकिल पाकर दिव्यांगजनों के खुशी से खिले चेहरे

  • मुख्य विकास अधिकारी ने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की

गाजियाबाद। विकास भवन में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की। ट्राइसाइकिल पाकर लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इस सुविधा से उनके आवागमन में सहूलियत होगी तथा रोजमर्रा के कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल बिजली से चार्ज होती है और एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर लगभग 50 किलोमीटर तक चलती है। इससे दिव्यांगजन अपने जरूरी कामों के लिए अधिक आसानी और स्वतंत्रता से आवागमन कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी कुमार सौरभ ने कहा कि जिन दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की आवश्यकता है, वे विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग में संपर्क कर आवेदन एवं पात्रता संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *