आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी में नवप्रवेशी छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

मुरादनगर। आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी (दिल्ली-एनसीआर) द्वारा आर अहमद हॉल में बी-फार्म (23 वें बैच) और एम फार्म (22 वे बैच – फार्मास्यूटिक्स एवं फार्माकोलॉजी) के नवप्रवेशी छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम- 2026 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चढ्डा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, जनसंपर्क निदेशक सुरेन्द्र सूद, विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. जय प्रकाश, डॉ. सोकिंद्र कुमार, डॉ. पुनीत गुप्ता और संस्थान के निदेशक डॉ. एस सदीश कुमार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. जय प्रकाश, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी, पीवीपीआई, पूर्व वैज्ञानिक निदेशक, आईपीसी गाजियाबाद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को फामेर्सी के क्षेत्र में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय फार्मेसी परिषद (पीसीआई) द्वारा लागू नए पाठ्यक्रम के महत्व तथा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से एम0 फार्म0 के विद्यार्थियों को साहित्य समीक्षा, शोध कार्य एवं शोध पत्रों के प्रकाशन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में आगे विशिष्ट अतिथि डॉ. सोकिंद्र कुमार, सीसीएसईए सदस्य, डीन एवं फैकल्टी आॅफ फार्मेसी, सुभारती यूनिवर्सिटी, मेरठ ने अपने संबोधन में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को औषधि विज्ञान की मूलभूत अवधारणाओं से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि औषधि क्या होती है, औषधि एवं दवा का मानव स्वास्थ्य में क्या महत्व है तथा फार्मेसी के व्यापक कार्यक्षेत्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में इस क्षेत्र में औषधि निर्माण, अनुसंधान एवं विकास, गुणवत्ता नियंत्रण, नैदानिक अनुसंधान तथा स्वास्थ्य सेवाओं में करियर की अनेक संभावनाएं उपलब्ध हैं।
एक्सपर्ट टॉक सत्र में डॉ. पुनीत गुप्ता, मुख्य समन्वयक, ड्रग डिस्कवरी एंड डेवलपमेंट क्लस्टर, अमिटी यूनिवर्सिटी ने अपने शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, अनुसंधान तथा अंतरराष्ट्रीय अवसरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव-सूचना विज्ञान एवं आधुनिक तकनीकों का ज्ञान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता: विचारों को बेहतर औषधियों में बदलना विषय पर ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक व्याख्यान में भाग लिया तथा प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर अर्पित चढ्डा, वाइस चेयरमैन, आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप ने अपने स्वागत एवं प्रेरणादायक संबोधन में सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आईटीएस कॉलेज आॅफ फार्मेसी का हिस्सा बनने पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि संस्थान के साथ उनका संबंध केवल शिक्षा प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह रिश्ता जीवन भर बना रहेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आपकी सफलता ही हमारी सफलता है। कार्यक्रम में उपस्थित सुरेन्द्र सूद, जनसंपर्क निदेशक, आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप ने अपने संबोधन में सभी विशिष्ट अतिथियों, संकाय सदस्यों एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन कम से कम एक नई बात सीखने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे प्रतिदिन कुछ नया सीखते हैं, तो एक वर्ष में 365 नई बातें सीख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष के 365 दिन हमारे लिए 365 नए अवसर लेकर आते हैं। विद्यार्थियों को इन अवसरों का सदुपयोग करते हुए स्वयं को कुशल एवं योग्य फार्मासिस्ट के रूप में तैयार करना चाहिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में अपने ज्ञान एवं कौशल के माध्यम से देश के गौरव को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। अंत में, उन्होंने विद्यार्थियों से संस्थान में अपने शैक्षणिक जीवन का भरपूर आनंद लेने, निरंतर सीखने और अपनी क्षमताओं को निखारने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. एस सदीश कुमार ने सभी गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों एवं नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने भारतीय फामेर्सी परिषद (पीसीआई) द्वारा लागू किए गए नए पाठ्यक्रम तथा फामेर्सी शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों एवं नवीन वैज्ञानिक अनुसंधानों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
अंत में सम्मेलन का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसे मिस साक्षी द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए संस्थान के प्रबंधन, विशेष रूप से आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाइस चेयरमैन अर्पित चढ्डा व सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मिस मानवी एवं मिस्टर मनीष कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *