एम.एल.सी. प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने मुजफ्फरनगर व शामली में किया जनसम्पर्क

गाजियाबाद। विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी दिनेश कुमार गोयल ने भाजपा कार्यालय शामली पर आयोजित कामकाजी बैठक में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप, जिला प्रभारी राजा वर्मा के नेतृत्व में बागपत बीजेपी कार्यालय पर आयोजित कामकाजी बैठक में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों और चुनाव अभियान से जुटी टीम के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही ग्राम बाबरी, शामली में स्वर्गीय श्रीमति सत्यवती शर्मा की पुण्य स्मृति में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया। जनपद मुजफ्फरनगर में कुकडा मंडल में जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के नेतृत्व में कुकडा मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री द्वारा आयोजित एमएलसी स्नातक जनसंपर्क अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर जिला संयोजक श्रीमोहन तायल, सदर विधानसभा संयोजक पंकज माहेश्वरी, जिला मंत्री ममता अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री रजत त्यागी सहित आयोजित कियें। साथ ही गांधी कालोनी स्थित गांधी वाटिका में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *