गाजियाबाद। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह के गाजियाबाद प्रथम आगमन पर कार्यकताओं ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए अभिनंदन किया। दरअसल राष्ट्रीय लोक दल का सामाजिक समरसता सम्मेलन वेव सिटी के एक फार्महाउस में आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर रालोद के मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पंडित अरुण शर्मा, पंडित मनोज शर्मा, पंडित प्रदीप शर्मा, अभिषेक पंडित, महेश जाटव, मोंटी कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष को कामधेनु गाय का प्रतीक चिन्ह देकर व शाल औढ़ाकर अभिनंदन किया।

