असालतनगर गांव में भाजपा ने मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने पर की चर्चा

गाजियाबाद। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान एवं महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में मुरादनगर विधानसभा के देहात मंडल अंतर्गत असालतनगर गांव में मंडल पदाधिकारी एवं पूर्व प्रधान अमित त्यागी के साथ मतदाता जोड़ो अभियान को गति देने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान विशेष रूप से युवा मतदाताओं से संपर्क कर नए मतदाता बनवाने की योजना बनाई गई। बैठक में विधानसभा विस्तारक विकास शर्मा, बीएलए-1 प्रदीप चौधरी पार्षद, मंडल प्रभारी अमित रंजन एवं कुलदीप त्यागी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *