भाजपा देहात मंडल के गांव खुर्रम्पुर में हुई मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर बैठक

गाजियाबाद। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में मुरादनगर विधानसभा में मतदाता जोड़ो अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से मुरादनगर विधानसभा के बीएलए-1 प्रदीप चौधरी, विधानसभा विस्तारक विकास शर्मा एवं मंडल प्रभारी अमित रंजन ने देहात मंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी की अध्यक्षता में खुर्रमपुर गांव में मनीष त्यागी के आवास पर संगठनात्मक बैठक की। बैठक में मंडल महामंत्री, शक्ति केंद्र प्रभारी एवं शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शक्ति केंद्र एवं मतदान केंद्र स्तर पर अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही बीएलए-2 एवं बूथ अध्यक्षों के माध्यम से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी लेकर अभियान की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया।
बीएलए-1 प्रदीप चौधरी ने अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक करणीय बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए योजनाबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्ण प्रयास किए जाएं। विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए युवा प्रमुख तथा महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए महिला प्रमुख की देखरेख में विशेष अभियान चलाया जाए।
मंडल प्रभारी अमित रंजन ने संगठनात्मक दृष्टि से अभियान को गंभीरता एवं सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। विधानसभा विस्तारक विकास शर्मा ने करणीय बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक आंकड़ों एवं कार्यप्रगति का डाटा तैयार किया। अंत में मंडल अध्यक्ष विपिन चौधरी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं का वंदन-अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अभियान को पूरी सक्रियता से सफल बनाने के संकल्प के साथ बैठक का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *