


गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आई.टी.एस डेंटल कॉलेज के पीडीऐट्रिक एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा बाल दिवस सप्ताह 14 से 26 नवंबर, 2026 तक मनाया गया। इस आयोजन में 40 से अधिक स्कूलों के 3000 बच्चों और 100 शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यह कार्यक्रम आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी विभिन्न विद्यालयों से आये छात्रों को मुफ्त में ओरल परीक्षण किया गया तथा दांतों के उपचार के उपायों से भी अवगत कराया गया। विभिन्न स्कूलों से आने वाले बच्चों को अपने दांत किस प्रकार स्वस्थ रख सकते है आदि से अवगत कराया गया तथा सभी बच्चों को प्रतिदिन दांतो को साफ रखने के बारे में भी बताया गया। इस सप्ताह के दौरान बच्चों के लिये संस्थान में नुक्कड़ नाटक, बेस्ट आउट आॅफ वेस्ट, पोस्टर मेकिंग, मास्टर शेफ, रील मेकिंग, डेन्टल क्विज, टेबल क्लीनिक जैसी विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गई। समारोह का समापन एक रंगारंग कार्निवल के साथ हुआ, जिसमें सामूहिक गायन, आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं ड्राइंग प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों ने बच्चों में उत्साह एवं उमंग का संचार किया। अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ.आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

