I.T.S में ‘FUSION – 2026’ का भव्य समापन

  • MBA एवं MCA के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उद्योग जगत के दिग्गजों और सफल Alumni से सीखे सफलता के मंत्र

गाजियाबाद : I.T.S, मोहन नगर, गाजियाबाद में नवप्रवेशित MBA के 23वें बैच एवं MCA के 30वें बैच के विद्यार्थियों के लिए आयोजित एक सप्ताह के ओरिएंटेशन कार्यक्रम “FUSION – 2026” का भव्य एवं प्रेरणादायी समापन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक संस्कृति से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें वर्तमान उद्योग परिदृश्य, उभरती प्रौद्योगिकियों, बदलते बिजनेस मॉडल, भविष्य के रोजगार अवसरों और कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं से अवगत कराना था।
सप्ताहभर चले FUSION – 2026 की विशेषता यह रही कि इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित उद्योग विशेषज्ञों, टेक्नोलॉजी लीडर्स, उद्यमियों और शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। इनमें प्रमुख रूप से अर्पित चड्ढा – वाईस चेयरमैन – आईटीएस एजुकेशन ग्रुप, अरविंद ठाकुर, Co-founder एवं Former CEO, NIIT Technologies तथा Member, Board of Management, NIIT University; Rear Admiral (Dr.) Sanatan कुल्श्रेस्थ; प्रो. आशुतोष सिंह, Director, IIIT Bhopal; डॉ. H.S. बंगा, Chief Digital Officer, Movers International Group; राजेश मुंजाल, Founder & CEO, mHealth; अरुण कुमार, Founder & CTIO, Loqal AI Ventures; नीरज चंडोक, CEO & Founder, Building Block Customer Services LLP; सुश्री कामना जैन, NASSCOM; राजेश कृष्णमूर्ति, CIO, Vinmegham तथा मनीष श्रीवास्तव, Vice President, FinX (earlier known as BSE) शामिल रहे।
इन विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को Artificial Intelligence, Machine Learning, Cyber Security, Digital Transformation, Business Intelligence, Enterprise Technologies, Entrepreneurship, Innovation, Industry 4.0, Leadership, Career Planning और Future Skills जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं भविष्यपरक दृष्टिकोण प्रदान किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से कहा कि तेजी से बदलते कारोबारी एवं तकनीकी परिवेश में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है; सफलता के लिए निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, तकनीकी दक्षता, बिजनेस समझ, नवाचार की सोच और बेहतर मानवीय एवं संचार कौशल का विकास आवश्यक है। कार्यक्रम के अंतिम दिन MBA एवं MCA के सफल Alumni Members के साथ एक विशेष Alumni Panel Discussion आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं वैश्विक संस्थानों में कार्यरत I.T.S के पूर्व विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस पैनल में मुख्या रूप से निम्नलिखित एलुमनाई शामिल रहे:
मनीष शर्मा (MCA – 2005) – Director (R&D), IDEMIA
आतिर हसनैन (MBA – 2017) – ASM, Haldiram Snacks Food
वरुण अरोड़ा (MBA – 2019) – Lead Business Analyst, Newgen Software Technologies
मयंक गोयल (MCA – 2020) – Sr. IT Representative, Lutron Electronics
नितिन प्रकाश सिंह (MCA – 2020) – Scrum Master, Sopra Steria
हरीश श्रीवास्तव (MCA – 2020) – Business Analyst, HCL Technologies
शिक्षा रावत (MBA – 2019) – Marketing Manager, LG Electronics India
नेहा भड़ाना (MBA – 2020) – Business Manager, Publicis Global Delivery
हरीश पांडेय (MCA – 2021) – Principal Engineer, Wipro
स्पर्श सिंघल (MBA – 2022) – Finance Associate, EY India
पुनीत पाल (MBA – 2020) – Subject Matter Expert, JLL

पूर्व विद्यार्थियों ने अपने professional journeys, corporate experiences, industry expectations, career opportunities तथा workplace से प्राप्त महत्वपूर्ण सीख विद्यार्थियों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि कॉलेज के दो वर्षों का प्रभावी उपयोग किस प्रकार विद्यार्थियों के भविष्य के करियर की मजबूत नींव तैयार कर सकता है।
Alumni सदस्यों ने विद्यार्थियों को domain knowledge, technological competence, communication skills, adaptability, teamwork, problem-solving ability और professional attitude का संतुलित विकास करने की सलाह दी। उन्होंने अपने प्रारंभिक करियर की चुनौतियों, कॉर्पोरेट अपेक्षाओं, बदलती job profiles और निरंतर upskilling की आवश्यकता से संबंधित अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों के अनेक प्रश्नों के उत्तर देते हुए Alumni ने उन्हें वास्तविक कॉर्पोरेट परिस्थितियों को समझने तथा अपने शैक्षणिक जीवन के दौरान career readiness पर निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को AI से भयभीत होने के बजाय उसे अपनी उत्पादकता, रचनात्मकता और निर्णय क्षमता को बढ़ाने वाले माध्यम के रूप में उपयोग करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य उन professionals का होगा जो Technology और Business को एक साथ समझते हुए AI का जिम्मेदार एवं प्रभावी उपयोग करना जानते होंगे।
पूरे सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न सत्र अत्यंत संवादात्मक रहे। विद्यार्थियों ने उद्योग विशेषज्ञों एवं Alumni से career opportunities, AI के प्रभाव, future jobs, entrepreneurship, cybersecurity, digital transformation, corporate expectations, placements तथा professional growth से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने अपने अनुभवों के आधार पर विस्तार से उत्तर दिया।
संस्थान के निदेशक डॉ.सुनील पांडेय ने कहा कि संस्था के FUSION – 2026 का आयोजन डॉ. आरoपीo चड्ढा एवं अर्पित चड्ढा – आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन एवं वाईस चेयरमैन की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में सम्पन्न और यह केवल एक औपचारिक Orientation Programme नहीं, बल्कि नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उनके आगामी दो वर्षों की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक यात्रा के लिए एक स्पष्ट दिशा देने का प्रयास हैFUSION – 2026 में Hands-on Workshops एवं विविध छात्र-केंद्रित गतिविधियां
FUSION – 2026 के दौरान नवप्रवेशित MBA एवं MCA के सभी विद्यार्थियों के लिए Industry Experts द्वारा विशेष Hands-on Workshops भी आयोजित की गईं। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक जानकारी तक सीमित न रखते हुए उन्हें वास्तविक व्यावसायिक एवं तकनीकी परिस्थितियों, tools, applications और problem-solving approaches से परिचित कराना था। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को practical exposure देते हुए यह समझाया कि industry में concepts को वास्तविक परिस्थितियों में किस प्रकार लागू किया जाता है।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के समग्र विकास और campus environment से सहज परिचय के लिए अनेक शैक्षणिक, तकनीकी एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें Cyber Security Workshops, संस्थान में अपनाई जा रही Teaching Pedagogies से परिचय, Case-based Discussions एवं Case Analysis, Ice-breaking Sessions, Club Activities तथा Entrepreneurship Awareness Sessions प्रमुख रहे।
इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही experiential learning, collaborative working, analytical thinking, creativity, innovation, leadership और entrepreneurial mindset विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, उन्हें यह समझने का अवसर मिला कि MBA एवं MCA की शिक्षा केवल classroom learning तक सीमित नहीं है, बल्कि industry exposure, practical application, teamwork और continuous engagement भी उनकी professional journey के महत्वपूर्ण अंग हैं।। इसका उद्देश्य उनमें प्रारंभ से ही industry orientation, professional outlook, technological awareness, innovation mindset, ethical values और lifelong learning की भावना विकसित करना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में MBA एवं MCA के नवप्रवेशित विद्यार्थी, संकाय सदस्य तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। विद्यार्थियों एवं faculty members ने सप्ताहभर आयोजित विशेषज्ञ सत्रों, industry interactions तथा Alumni Panel की गुणवत्ता और उपयोगिता की सराहना की।
FUSION – 2026 का समापन इस महत्वपूर्ण संदेश के साथ हुआ कि भविष्य उन्हीं युवाओं का है जो ज्ञान को कौशल से, तकनीक को मानवीय मूल्यों से और महत्वाकांक्षा को निरंतर सीखने की प्रतिबद्धता से जोड़कर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *