आईटीएस डेंटल कॉलेज द्वारा हॉस्टल के बीडीएस एवं एमडीएस छात्रों का जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया गया

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेन्टल कॉलेज द्वारा बीडीएस एवं एमडीएस पाठ्यक्रम के छात्रों का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
यह कार्यक्रम संस्थान के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में उत्सवपूर्ण वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग, शुभकामनाओं का आदान-प्रदान एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की सभी फैकल्टी ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर आई0टी0एस0-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने छात्रों से वातार्लाप की तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित मुद्दों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए, जिससे छात्रों में संतोष एवं विश्वास का वातावरण बना। अर्पित चड्ढा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल छात्रों के मनोबल को बढ़ाते है, बल्कि संस्थान और छात्रों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में भी सहायक होते है। संस्थान छात्रों के समग्र विकास एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। यह कार्यक्रम आईटीएस डेंटल कॉलेज में नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें हॉस्टल के सभी छात्र-छात्राओं को, जिनका जन्मदिन उस महीने मे होता है, उन्हें परिवार की तरह जन्मदिन मनाने के लिए आमंत्रित किया जाता है। अंत में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी छात्रों ने आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *