नई दिल्ली। कंडेरे करन समाज कल्याण संगठन (रजि.) दिल्ली प्रदेश एवं करन समाज कल्याण संगठन पश्चिमी दिल्ली द्वारा युवक-युवती सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन द रॉयल बैंक्वेट द्वारका में किया गया। समारोह में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कंवलजीत सहरावत, भाजपा विधायक पवन शर्मा, बीजेपी अध्यक्ष (पश्चिमी दिल्ली) हेमंत डंग और गाजियाबाद से भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार कंडेरे मुख्य रूप से शामिल हुए। कण्डेरे करन समाज कल्याण संगठन(रजि) दिल्ली प्रदेश पदाधिकारी हरशरण बाछिल-संरक्षक, कंछी लाल-संयोजक, धरम पाल-अध्यक्ष, योगी-उपाध्यक्ष, राजेंद्र निर्वाण-महासचिव, सूरज प्रकाश-कार्यकारी महासचिव, रणबीर सोलंकी-कोषाध्यक्ष, शिव दयाल-मीडिया प्रभारी, एवं करन समाज कल्याण संगठन पश्चिमी दिल्ली(रजि) के पदाधिकारी कल्याण सिंह-संरक्षक, नानक चंद-संरक्षक, गजराज सिंह-अध्यक्ष,सतीश चंद्र-उपाध्यक्ष, मुकेश गौड़-उपाध्यक्ष, दीवान सिंह-महासचिव,
कैलाश चंद-संगठन मंत्री, उमाशंकर-संरक्षक,सोनू-प्रचार मंत्री के अलावा सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की मेहनत ने समारोह को भव्य और सफल बनाया और दूर दूर आए सज्जनों ने वर और वधू को आशीर्वाद दिया जिसमें अखिल भारतीय करण समाज महासभा के अध्यक्ष कुंवर संजय सिंह और उनकी टीम, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष नेतराम करण और उनकी टीम, कंडेरे समाज समिति के हरियाणा अध्यक्ष नंदकिशोर और उनकी, टीम बुलंदशहर से डा. बुद्धप्रकाश और उनकी टीम शामिल रही। सभी ने समाज की एकता और भाईचारे का परिचय दिया और वर वधू के उज्जवल भविष्य की कामना की।

