- 20 मार्च से 20 अप्रैल, 2026 तक चलाया गया अभियान




गाजियाबाद। आई.टी.एस. डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडोंटिक्स एवं पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभागों के द्वारा दिनांक 20 मार्च से 20 अप्रैल, 2026 तक विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस को विश्व मौखिक स्वास्थ्य माह के रूप में मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ए हैप्पी माउथ इज ए हैप्पी माइंड थी। इस दिन को विश्वभर में मौखिक स्वास्थ्य तथा इसके लाभों एवं इसके महत्व के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इसे विश्व मौखिक दिवस के रूप मे मनाया जाता है। आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हो सका। इस अवसर पर संस्थान ने प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग द्वारा संस्थान के बी.डी.एस. एवं एम.डी.एस. छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता, मंडला आर्ट, ई-पोस्टर प्रतियोगिता आदि जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका उद्देश्य इस वर्ष की थीम को प्रदर्शित करना था। इसके अतिरिक्त विश्व मौखिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जन जागरूकता के लिये एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के एम.डी.एस. एवं बी.डी.एस. के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विजेताओं को प्रमाण-पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में वृद्धावस्था रोगियों के लिए निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किये गये। जिनका उद्देश्य रोगियों को मौखिक स्वच्छता बनाये रखने के नियमों से अवगत कराना था। इसके साथ ही प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग ने पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के सहयोग से वृद्धाश्रमों में वृद्ध रोगियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों, आस-पास के स्कूलों के लिए निशुल्क डेन्चर शिविर का आयोजन किया, जिसमें दांतों को ब्रश करने की तकनीक और पिट एवं फिशर सीलेंट तथा फ्लोराइड के प्रयोग का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान शिविर स्थल पर मौखिक स्वच्छता के साथ सभी रोगियों को आवश्यक उपचार के बारे में बताया गया तथा संस्थान की डेन्टल ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों को पूर्ण और आंशिक डेन्चर और डेन्चर के रखरखाव के साथ-साथ डेन्टल इम्प्लांट के बारे में पम्पलेट वितरित किये गये। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ. देवी चरण शेट्टी के साथ-साथ सभी दंत विभागों के एच.ओ.डी. तथा अन्य दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहें। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन करने के लिये सभी ने आई.टी.एस. – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

