
गाजियाबाद। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा जनता पर थौपे जा रहे नाजायज और अन्याय पूर्ण गृह कर वृद्धि को वापिस कर पारदर्शी तरीके से पूर्व की भांति न्याय पूर्ण तरीके से हर दो वर्ष में दस प्रतिशत की दर से बढ़ाने के लिए शहरवासियों के साथ मिलकर अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। अवधेश शर्मा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट में अपनी आधी दाढ़ी-मूंछ कटवा ली। उन्होंने आरोप लगाया कि नगरआयुक्त, जनप्रतिनिधी और मेयर जनता को बेवकूफ बना रहे है। 10 अप्रैल 2026 को विशेष सचिव के जिस पत्र को आधार बनाकर नगरआयुक्त, मेयर और मुरादनगर विधायक ने नगरनिगम मुख्यालय में जो प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी उसमें पुरानी दरों पर 10 से 15% की दर वृद्धि की घोषणा की थी जबकि उस घोषणा का पालन करना ही न्याय संगत नहीं है क्योंकि उस लेटर में साफ साफ लिखा है कि ये दरें प्रस्तावित की जाती हैं यानि कि बिना बोर्ड की सहमति के गृहकर की दरों में कोई बदलाव नहीं हो सकता था। जब तीस जून 2025 को शहर के सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में गृहकर वृद्धि को निरस्त कर दिया गया था तो उसको हमारे जनप्रतिनिधि और नगरायुक्त लागू क्यों नहीं कर पाए इसका सीधा मतलब ये हुआ कि ये जनता के विरोधी हैं, हितैषी नहीं। 12.5%की ब्याज दर नगरायुक्त ने किस अधिकार साफ की दण्ड को माफ करने का अधिकार मुख्यमंत्री को भी नहीं है वो सिर्फ राज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आता है। आज नहीं तो कल नगर निगम जनता से ही इसको वसूलेगा। उन्होंने कहा कि पहले गृहकर बढ़ोत्तरी 2025 से लागू थी अब विशेष सचिव के पत्र 2024 से प्रस्तावित है यानि कि शहरवासी का जो हाउसटैक्स का बिल बिना किसी विवाद के जमा कर चुके हैं उसका एरियर भी उनको चुकाना पड़ेगा। नगर आयुक्त ने कुछ पार्षदों को बिठा कर और शहर के मीडियाकर्मियों को बुलाकर एक छूट का लॉलीपॉप चार्ट के माध्यम से समझाया था कि 92%तक की छूट से लोगों के बिल में कुल 10 से 20%तक की ही वृद्धि होगी और पार्षदों को वो चार्ट एक बार में समझ में आ गया और वो अपने कमीशन के लालच में समझाने भी लगे। जबकि नगर निगम के टैक्स विशेषज्ञ अधिकारियों को वो चार्ट समझ में नहीं आ रहा और उन्हें ट्रेनिंग के माध्यम से समझाया जा रहा है। अब शहर की भोली भाली जनता किस तरह से इस गणÞना को समझेगी इसमें तो टैक्स जमा करने में भ्रष्टाचार बढ़ने की गुंजाइश भी खूब बढ़ गई है कुल मिलाकर गोलमाल है भाई सब गोलमाल है। जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर निर्धारित धरना स्थल कलेक्ट्रेट गाजियाबाद में आधी दाढ़ी-मूंछ कटवाने का कार्यक्रम किया गया। आधी दाढ़ी मूंछ के मुण्डन कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मण्डल के महामंत्री रामगोपाल, दिनेश जमदग्नि, गौरव शर्मा, अमित गुप्ता, मनोज गौड़, कपिल सक्सेना, तिलकराज अरोड़ा, आर के गोयल, आर के आर्य, रिटायर्ड डीएसपी पी एन सिंह, संजीव अग्रवाल, मनजीत सिंह, संतोष शर्मा, दिनेश गर्ग, राजकुमार त्यागी, अवस्थी, शुभम शर्मा आदि थे।

