- निसान मोटर इंडिया ने दिल्ली-एनसीआर में अपने नेटवर्क का किया विस्तार
- हम सिर्फ कार नहीं बेचते, बल्कि उसके साथ एक वादा भी करते हैं: सौरभ वत्स

गाजियाबाद। निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने गाजियाबाद में अत्याधुनिक ड्रीम निसान शोरूम और वर्कशॉप के उद्घाटन के साथ दिल्ली-एनसीआर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत करने का काम किया है। दिल्ली-एनसीआर के ग्राहकों तक पहुंच को सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लोकेशन पर स्थित इस नए शोरूम से इस प्रमुख आटोमोटिव मार्केट में निसान की मौजूदगी मजूबत होगी। यह कदम पूरे भारत के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों तक पहुंचने एवं उन्हें बेहतरीन अनुभव देने की दिशा में निसान के मौजूदा प्रयासों के अनुरूप है।
इस मौके पर निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, निसान में हमारे हर कदम के केंद्र में ग्राहक होते हैं। गाजियाबाद में हमारा नया फ्लैगशिप निसान ब्रांड स्टोर तेजी से बढ़ते रिटेल स्पेस, सर्विस टचपॉइंट एवं मोबाइल सर्विस वाहनों के माध्यम से सेल्स एवं सर्विस को सुगम एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है, जिससे निसान ब्रांड को ग्राहकों के नजदीक लाने में मदद मिलेगी। हम अपने लोगों, भागीदारों, नेटवर्क, डाटा क्षमताओं और कस्टमर-फेसिंग प्लेटफॉर्म में लगातार निवेश कर रहे हैं, जिससे निसान के बेहतरीन सेल्स एवं सर्विस के वादे को पूरा किया जा सके, जो भरोसे पर टिका है। सेगमेंट में 57 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी रखने वाली तीन कार लाइन के साथ ग्राहकों को केंद्र में रखने वाले इस नेटवर्क से भारत में निसान के विकास को गति मिलेगी। हम सिर्फ कार नहीं बेचते, बल्कि उसके साथ एक वादा भी करते हैं।
ड्रीम निसान के डीलर प्रिंसिपल वरुण गुप्ता ने कहा, गाजियाबाद में इस डीलरशिप के उद्घाटन के साथ दिल्ली-एनसीआर में निसान की मौजूदगी का विस्तार करने के लिए निसान मोटर इंडिया के साथ साझेदारी करके हमें गर्व हो रहा है। यह डीलरशिप ग्राहकों को विश्व स्तरीय रिटेल एवं सर्विस एक्सपीरियंस देने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसे निसान के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो एवं ग्राहकों को प्राथमिकता देने की रणनीति से मदद मिली है। हम बेहतरीन सेल्स एवं आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के साथ दिल्ली एनसीआर के ग्राहकों को सर्विस देने के लिए तैयार हैं। यह डीलरशिप में 3,300+वर्ग फुट में फैला आधुनिक शोरूम है, जिसमें 5 कारों को डिस्प्ले करने की क्षमता है।इसके साथ ही, 15,000+वर्ग फुट में फैली पूरी तरह सुसज्जित सर्विस वर्कशॉप में 12 सर्विस बे हैं। यह डीलरशिप सेल्स, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराती है। यह नेटवर्क विस्तार की निसान इंडिया की प्रतिबद्धता के तहत सितंबर में दिल्ली एनसीआर में खोले जा रहे 13 नए टचपॉइंट्स में से एक है। निसान के ग्लोबल रिटेल स्टैंडर्ड्स के हिसाब से डिजाइन किया गया और भारत में प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के अनुरूप तैयार किए गए इस अत्याधुनिक आउटलेट में उच्च गुणवत्ता की सुविधाएं दी गई हैं और जानकार, प्रशिक्षित एवं उत्साही सेल्स एंड सर्विस प्रोफेशनल्स नियुक्त किए गए हैं। यह आउटलेट ग्राहकों को प्रीमियम आॅनरशिप एक्सपीरियंस एवं शानदार ग्राहक वैल्यू देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विस्तार का यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जबकि निसान लगातार भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत कर रही है। नई निसान मैग्नाइट की लगातार सफलता ने यहां विकास की नींव रखी है, जबकि नई निसान टेक्टॉन और निसान ग्रेवाइट की लॉन्चिंग ने प्रमुख सेगमेंट में ब्रांड की मौजूदगी को मजबूत किया है। विस्तार के इस कदम के साथ निसान ने डीलर डेवलपमेंट एवं ग्राहक केंद्रित पहलों में सतत निवेश के माध्यम से भारत के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर वैल्यू देना है।

