गाजियाबाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजियाबाद पुलिस द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में पैराडाइस सांस्कृतिक क्लब, गाजियाबाद को एसीपी नंदग्राम जियाउददीन अहमद द्वारा समाज मे सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रचार एवं प्रसार के लिए पैराडाइस सांस्कृतिक क्लब की संस्थापक मेघना बंसल को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर मेघना बंसल ने कहा कि यह सम्मान पैराडाइज क्लब की सभी सदस्यों का सम्मान है। वे सभी सदस्यों सहित एसीपी जिआउद्दीन अहमद, मिशन शक्ति प्रभारी खुशबू बालियान, गगनदीप सिंह, डीवीएफ कोर्डिनेटर, सिहानी गेट थाना पुलिस का दिल से आभार व्यक्त करती हैं।



