महाराजा अग्रसेन वाटिका में रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद निहार ने किया भंडारा

गाजियाबाद। रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद निहार द्वारा महाराजा अग्रसेन रसोई में भंडारे का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में लोगों को भोजन कराया गया। इस आयोजन का उद्देश्य सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम रोटरी के सेवा भाव और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रतिबद्धता का एक सराहनीय उदाहरण रहा। कार्यक्रम में रोटेरियन अजय शर्मा, रोटेरियन अभिषेक जिंदल तथा लेट्स डू रोटरी कोआर्डिनेटर रोटेरियन ललित शर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में रोटेरियन राजीव के. सूद, रोटेरियन पुनीत मेहता, रोटेरियन सुनील के. शर्मा तथा ललित सेहरा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद से रोटेरियन उत्कर्ष अग्रवाल, रोटेरियन राज कुमार तथा रोटेरियन तरुण अग्रवाल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस भंडारे के आयोजन में अलका साहनी, अंशु साहनी एवं उनके परिवार का विशेष सहयोग रहा। क्लब ने प्रायोजकों, अतिथियों, सभी रोटेरियन साथियों और आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सेवा, सद्भाव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *