जीडीए वीसी ने किया मधुबन-बापूधाम में निर्माणाधीन जीडीए के नवीन कार्यालय भवन एवं बुनकर मार्ट-कम-एक्सपो सेंटर का निरीक्षण

  • कार्यालय भवन के निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी, ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा मधुबन-बापूधाम योजना में कराए जा रहे नवीन कार्यालय भवन तथा बुनकर मार्ट-कम-एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता तथा निर्धारित समयसीमा के अनुरूप कार्य पूर्ण किए जाने की स्थिति की समीक्षा की गई। नवीन कार्यालय भवन के निर्माण कार्यों की अपेक्षित प्रगति एवं कार्य निष्पादन में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्य में शिथिलता के लिए उत्तरदायी ठेकेदार के विरुद्ध अनुबंध की शर्तों के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, कार्य की विस्तृत समीक्षा कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, बुनकर मार्ट-कम-एक्सपो एवं कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। परियोजना में हो रही अच्छी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों एवं टीम के प्रयासों की सराहना की गई। निर्देशित किया गया कि कार्य की वर्तमान गति बनाए रखते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जाए तथा परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण कराने के लिए निरंतर निगरानी रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *