नगर आयुक्त ने शहरवासियों से मानवता के आधार पर प्यासे पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की

  • बढ़ती गर्मी को देख निगम की गौशाला में लगाए गए 40 कूलर
  • चौराहों तथा मार्गों पर की जा रही है निराश्रित पशु पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था

गाजियाबाद। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश पर शहर में पेयजल की व्यवस्था हेतु अस्थाई रूप से 85 मटके के प्याऊ लगाए हुए हैं, 20 से अधिक स्थाई प्याऊ नगर निगम जलकल विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं। राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर आयुक्त द्वारा पशु-पक्षियों के लिए भी पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश उप मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनुज को दिए गए हैं। शहर में सार्वजनिक स्थल मुख्य मार्गो प्रमुख चौराहों पर निराश्रित जीव-जंतु, पशु-पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है।
नगर आयुक्त द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए हर घर पानी की व्यवस्था करने की अपील की गई है। शहरवासी मानवता के आधार पर घरों की चौखट पर, घरों के बाहर, मिट्टी के बर्तन में या खुले बर्तन में या अन उपयोगी वस्तु का उपयोग करते हुए उनमें निराश्रित पक्षियों के लिए पीने की पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। डॉ. अनुज द्वारा बताया गया कि लगभग 100 से अधिक स्थानों पर गाजियाबाद नगर निगम पेड़ों की छांव में निराश्रित जीव के लिए पानी की व्यवस्था कर रहा है। साथ ही जन-जन को भी मानवता के आधार पर बढ़ती गर्मी में पशु पक्षियों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने के लिए जागरुक कर रहा है।
नगर आयुक्त के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम की गौशाला में भी 2000 से अधिक गोवंशों के लिए गर्मी को देखते हुए कूलर की व्यवस्था कराई गई है। गौशाला में कार्य करने वालों के द्वारा गोवंशों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सुबह और शाम गोवंशों को गर्मी में नहलाने का कार्य भी किया जा रहा है। सड़कों पर चलने वाले राहगीरों को गर्मी में निगम के प्याऊ पेयजल आपूर्ति के लिए लाभदायक सिद्ध हो रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *